सांसद हिमाद्री सिंह का उज़्बेकिस्तान दौरे के लिए चयन:लोकसभा अध्यक्ष ने प्रतिनिधिमंडल में दी जगह, चार दिन की यात्रा पर जाएंगी
शहडोल संसदीय क्षेत्र की सांसद हिमाद्री सिंह का चयन भारत-उज़्बेकिस्तान संसदीय मैत्री समूह के प्रतिनिधिमंडल में हुआ है। लोकसभा अध्यक्ष द्वारा गठित इस विशेष प्रतिनिधिमंडल में देश की 543 सदस्यीय लोकसभा में से केवल तीन युवा सांसदों को शामिल किया गया है, जिनमें हिमाद्री सिंह भी शामिल हैं। यह प्रतिनिधिमंडल 4 से 7 सितंबर तक उज़्बेकिस्तान की चार दिवसीय यात्रा पर रहेगा। यह चयन ऐसे समय में हुआ है जब 30 अगस्त को उज़्बेकिस्तान के राष्ट्रपति शवकत मिर्जियोयेव ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को देश के सर्वोच्च राजकीय एवं नागरिक सम्मान ‘ओली दराजली दोस्तलिक (Oliy Darajali Do'stlik)’ से सम्मानित किया है। प्रधानमंत्री मोदी ने इस सम्मान को 140 करोड़ भारतीयों का सम्मान बताते हुए भारत-उज़्बेकिस्तान की ऐतिहासिक मित्रता को समर्पित किया था। इसी ऐतिहासिक अवसर पर दोनों देशों ने अपने द्विपक्षीय संबंधों को 'व्यापक रणनीतिक साझेदारी' (Comprehensive Strategic Partnership) के स्तर तक ले जाने का निर्णय लिया है। इतने महत्वपूर्ण समय में भारत-उज़्बेकिस्तान संसदीय मैत्री समूह के प्रतिनिधिमंडल में सांसद हिमाद्री सिंह का चयन शहडोल और समूचे मध्यप्रदेश के लिए अत्यंत गौरव का विषय माना जा रहा है। भाजपा जिला मीडिया प्रभारी राजेश सिंह ने बताया कि सांसद हिमाद्री सिंह ने एक युवा महिला सांसद के रूप में संसद में अपनी एक अलग पहचान बनाई है। अपने माता-पिता के सांसद रहने की समृद्ध राजनीतिक विरासत को आगे बढ़ाते हुए उन्होंने न केवल क्षेत्र की आवाज को संसद तक पहुंचाया है, बल्कि अब उन्हें अंतरराष्ट्रीय मंच पर देश का प्रतिनिधित्व करने का अवसर भी प्राप्त हुआ है। उनके इस चयन से शहडोल संसदीय क्षेत्र के लोगों और कार्यकर्ताओं में भारी उत्साह है।