मंदसौर में फिर बदला मौसम, रुक-रुककर बारिश शुरू:सीजन में 25.70 इंच बारिश, पिछले साल से 7.18 इंच कम; दो दिन बारिश
मंदसौर में करीब 6 दिन की तेज धूप, गर्मी और उमस के बाद शनिवार सुबह मौसम बदल गया। शहर सहित जिले के कई हिस्सों में सुबह से रुक-रुककर कहीं रिमझिम तो कहीं तेज बारिश हुई। बारिश शुरू होने से उमस और गर्मी से लोगों को राहत मिली है। मौसम विभाग ने 13 और 14 सितंबर को जिले में बारिश बढ़ने की संभावना जताई है। इसके बाद 15 और 16 सितंबर को भी बादल छाए रहने के साथ हल्की बारिश या गरज-चमक हो सकती है। इस मानसून सीजन में 12 सितंबर तक जिले में औसत 652.9 मिमी यानी 25.70 इंच बारिश दर्ज की गई है। पिछले साल इसी अवधि तक 918.67 मिमी यानी 36.17 इंच बारिश दर्ज हुई थी। इस हिसाब से इस साल पिछले वर्ष की तुलना में करीब 7.18 इंच कम बारिश हुई है। जिले की सामान्य औसत वर्षा 826.5 मिमी है। इसके मुकाबले अब तक 652.9 मिमी बारिश हुई है। भू-संसाधन प्रबंधन कार्यालय के आंकड़ों के अनुसार, 12 सितंबर को जिले के किसी भी वर्षामापी केंद्र पर बारिश दर्ज नहीं हुई थी। शनिवार को मंदसौर के अलावा मल्हारगढ़, संजीत, दलौदा, अफजलपुर, सीतामऊ, नाहरगढ़, भानपुरा, गरोठ, सुवासरा, शामगढ़, पिपलियामंडी, नारायणगढ़, डिगांव और बरखेड़ा सहित ज्यादातर क्षेत्रों में बारिश होती रही। सीजन में अब तक सबसे अधिक 771.0 मिमी बारिश धुंधड़का में दर्ज हुई है। इसके बाद गरोठ में 747.4 मिमी, भानपुरा में 708.8 मिमी, शामगढ़ में 706.4 मिमी, सुवासरा में 673.5 मिमी, मल्हारगढ़ में 664.0 मिमी, मंदसौर में 655.0 मिमी, भावगढ़ में 639.2 मिमी, सीतामऊ में 625.4 मिमी, कयामपुर में 529.5 मिमी और संजीत में 462.0 मिमी बारिश दर्ज की गई है। 11 सितंबर को गांधीसागर बांध का जलस्तर 1300.80 फीट रहा। पिछले साल इसी तारीख को जलस्तर 1309.47 फीट था। यानी इस बार गांधीसागर का जलस्तर पिछले वर्ष की तुलना में 8.67 फीट कम है। 13-14 सितंबर को बारिश, तापमान में गिरावट के आसार
मौसम विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार 13 सितंबर को घने बादलों के साथ मध्यम बारिश और गरज-चमक की संभावना है। अधिकतम तापमान 29-30 डिग्री रह सकता है। 14 सितंबर को हल्की से मध्यम बारिश के साथ अधिकतम तापमान करीब 28 डिग्री रहने का अनुमान है। 15 और 16 सितंबर को बादल छाए रहने के साथ कुछ स्थानों पर हल्की बारिश, बौछार और गरज-चमक की संभावना बनी रहेगी। इन दिनों अधिकतम तापमान करीब 28 डिग्री रहने की संभावना है। मौसम बदलने से वायरल संक्रमण के मरीज बढ़े
जिला अस्पताल के डॉ. अरिहंत जैन के अनुसार मौसम में बदलाव के साथ संक्रमण का खतरा बढ़ जाता है। इन दिनों सर्दी-जुकाम, खांसी, वायरल फीवर और गले के संक्रमण के मरीज सामने आ रहे हैं। दस्त और पेट दर्द की शिकायत वाले मरीज भी अस्पताल पहुंच रहे हैं। चिकित्सकों ने बदलते मौसम में सावधानी बरतने की सलाह दी है। मच्छरों से बचाव, साफ पानी पीने और ताजा भोजन का सेवन करने पर जोर दिया गया है। पानी को उबालकर पीना बेहतर रहेगा। बुखार दो-तीन दिन तक बना रहने पर बिना देरी किए चिकित्सकीय परामर्श लेने की सलाह दी गई है।