रायसेन में नपा ने वसूले 19 लाख रुपए:संपत्ति कर-जलकर की वसूली के लिए अभियान; रविवार को 30 लाख का लक्ष्य
रायसेन में नेशनल लोक अदालत के तहत नगर पालिका ने बकाया संपत्ति कर और जलकर की वसूली के लिए अभियान चलाया। शनिवार को देर शाम तक चले अभियान में नगर पालिका ने एक दिन में करीब 19 लाख रुपए की वसूली की। रविवार को भी नगर पालिका कार्यालय खुला रहेगा और बड़े बकायादारों से बकाया कर जमा कराया जाएगा। नगर पालिका सीएमओ सुरेखा जाटव ने बताया कि रविवार को राजस्व शाखा, जल सप्लाई शाखा और संबंधित कर्मचारी सुबह 11 बजे कार्यालय में मौजूद रहेंगे। बड़े बकायादारों को फोन कर कार्यालय बुलाया जाएगा। बकाया कर जमा करने के बाद मौके पर रसीद दी जाएगी। नगर पालिका ने रविवार को 30 लाख रुपए वसूली का लक्ष्य रखा है। बेहतर वसूली करने वाले कर्मचारियों को पुरस्कार और प्रशंसा पत्र देकर सम्मानित करने की बात भी कही गई है। लोक अदालत में 3,796 मामलों का निपटारा जिले में वर्ष 2026 की तीसरी नेशनल लोक अदालत आयोजित हुई। जिला मुख्यालय और तहसील न्यायालयों में कुल 23 खंडपीठें बनाई गई थीं। लोक अदालत में अदालतों में लंबित 707 और प्री-लिटिगेशन के 3,089 समेत कुल 3,796 मामलों का आपसी सहमति से निपटारा किया गया। इन मामलों में कुल 14 करोड़ 70 लाख 38 हजार 594 रुपए की समझौता राशि तय हुई। लोक अदालत से 4,930 लोगों को लाभ मिला। प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश ने किया शुभारंभ जिला मुख्यालय पर लोक अदालत की शुरुआत प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश अनिल कुमार सोहाने ने मां सरस्वती की प्रतिमा पर माल्यार्पण और दीप प्रज्ज्वलित कर की। कार्यक्रम में न्यायाधीशों, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, अधिवक्ताओं, बिजली विभाग, नगर पालिका, बीएसएनएल और बैंक अधिकारियों सहित संबंधित लोग मौजूद रहे। नगर पालिका ने बकायादारों से अपील की है कि वे लोक अदालत का लाभ लेते हुए अपना बकाया संपत्ति कर और जलकर जमा करें।