इंदौर में स्कूली छात्रा से छेड़छाड़:दोस्ती तोड़ने पर पड़ोसी युवक फोटो-वीडियो वायरल करने की धमकी देता था; थाने पहुंची पीड़िता

इंदौर के बाणगंगा में 17 वर्षीय स्कूली छात्रा से पड़ोसी युवक ने छेड़छाड़ की। छात्रा ने दोस्ती और बातचीत बंद की तो शुभम फोटो-वीडियो वायरल करने की धमकी देने लगा। 13 सितंबर की रात घर के बाहर बुलाकर उसका हाथ मरोड़ा और धमकाया। मंगलवार को पिता छात्रा को थाने लेकर पहुंचे, जिसके बाद पुलिस ने आरोपी के खिलाफ एफआईआर दर्ज की। एक साल पहले हुई थी दोनों की दोस्ती पुलिस के मुताबिक, आरोपी छात्रा के घर के पास ही रहता है। करीब एक साल पहले दोनों की दोस्ती हुई थी। इसके बाद वे कॉल और मैसेज पर बात करने लगे और साथ घूमने भी गए। इसी दौरान शुभम ने छात्रा के कुछ फोटो और वीडियो बना लिए थे। छात्रा के मुताबिक, शुभम को उस पर शक करने की आदत थी। इसी वजह से उसने उससे बातचीत बंद कर दी। मोबाइल पर किसी और की कॉल वेटिंग आने पर भी आरोपी उसे धमकाने लगा, जिसके बाद छात्रा ने उससे पूरी तरह बात करना बंद कर दिया। बात बंद करने पर फोटो वायरल की धमकी बातचीत बंद होने से नाराज शुभम ने छात्रा को फोटो और वीडियो वायरल करने की धमकी दी। 13 सितंबर की रात उसने छात्रा को कॉल किया और घर के बाहर मिलने के लिए कहा। डर के कारण छात्रा बाहर जाकर उससे मिली। आरोप है कि शुभम ने उसका हाथ पकड़कर मरोड़ दिया और धमकाते हुए कहा कि अगर वह उससे बात नहीं करेगी तो वह सुसाइड कर लेगा और उसे फंसा देगा। छात्रा के चिल्लाने पर आरोपी भागा छात्रा के चिल्लाने पर उसके परिजन घर से बाहर आ गए। उन्हें देखकर शुभम वहां से भाग गया। छात्रा के परिजनों ने उस दिन बदनामी के डर से पुलिस में शिकायत नहीं की। इसके बाद शुभम ने छात्रा का पीछा करना शुरू कर दिया। उसने इलाके में छात्रा को बदनाम करना भी शुरू कर दिया। मंगलवार को आरोपी ने फिर छात्रा के साथ हरकत की। पिता के साथ थाने पहुंची छात्रा मामले की जानकारी छात्रा के पिता को मिली तो वे उसे लेकर थाने पहुंचे। छात्रा की शिकायत पर पुलिस ने शुभम के खिलाफ छेड़छाड़ के मामले में एफआईआर दर्ज कर ली।

Sep 16, 2026 - 07:34
 0  0