क्वारी के किनारे मिला युवक का शव:सोई का पुरा में खेत पर पहुंचे ग्रामीणों ने देखा, बहकर आने की आशंका
भिंड जिले में नदियों का जलस्तर घटने के साथ अब किनारों पर हादसों और बहकर आए शव सामने आने लगे हैं। शनिवार को अटेर क्षेत्र के सोई का पुरा में क्वारी नदी का पानी कम होने के बाद कीचड़ में एक युवक का शव मिला। खेतों की ओर पहुंचे ग्रामीणों ने शव देखा तो इलाके में सनसनी फैल गई। सूचना पर सुरपुरा थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को बाहर निकलवाकर कब्जे में लिया। पुलिस ने आसपास के गांवों में युवक की पहचान कराने का प्रयास किया, लेकिन देर शाम तक उसकी शिनाख्त नहीं हो सकी। शनिवार सुबह करीब 5 बजे सोई का पुरा क्षेत्र से गुजरने वाली क्वारी नदी का जलस्तर कम होना शुरू हुआ था। करीब 11 बजे कुछ ग्रामीण नदी किनारे अपने खेतों की ओर पहुंचे। इसी दौरान उन्हें नदी किनारे जमा कीचड़ में युवक का शव दिखाई दिया। शव की हालत देखकर ग्रामीणों ने तत्काल पुलिस को सूचना दी। कुछ ही देर में सुरपुरा थाना पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण किया। पुलिस ने शव को बाहर निकलवाकर कब्जे में लिया और आसपास के गांवों में लोगों को दिखाकर पहचान कराने का प्रयास किया। पुलिस के मुताबिक प्रथम दृष्टया ऐसा लग रहा है कि शव पानी के साथ बहकर यहां तक पहुंचा है। हालांकि युवक नदी में कैसे पहुंचा और उसकी मौत किन परिस्थितियों में हुई, यह अभी स्पष्ट नहीं है। पुलिस आसपास के थानों से गुमशुदगी की जानकारी भी जुटा रही है। शव को जिला अस्पताल भेजकर पहचान की प्रक्रिया शुरू की गई है। पुलिस अब मृतक की पहचान के साथ यह पता लगाने में जुटी है कि वह कहां का रहने वाला था और नदी तक कैसे पहुंचा। सुरपुरा थाना प्रभारी अरविंद सिकरवार के मुताबिक सोई का पुरा के पास क्वारी नदी किनारे एक युवक का शव मिला है। ऐसा लग रहा है कि शव कहीं से बहकर आया है। शव को जिला अस्पताल भिजवाकर पहचान का प्रयास किया जा रहा है।