मुरैना में चंबल से अवैध-रेत पर रात में बढ़ाई निगरानी:SP खुद सड़क पर उतरे, घाटों का निरीक्षण कर दिये आवश्यक निर्देश
मुरैना में चंबल नदी से अवैध रेत उत्खनन, परिवहन और भंडारण रोकने के लिए पुलिस ने रात में निगरानी और चेकिंग बढ़ा दी है। मंगलवार रात पुलिस अधीक्षक धर्मराज मीना ने जिले में बनाए गए स्थायी और अस्थायी नाकों का औचक निरीक्षण किया। उन्होंने ड्यूटी पर तैनात पुलिसकर्मियों की सतर्कता और संदिग्ध वाहनों की चेकिंग व्यवस्था देखी। देवरी से रेलवे स्टेशन तक व्यवस्था देखी SP ने रात के निरीक्षण के दौरान वन विभाग चेक पोस्ट देवरी, देवपुरी मंदिर और अल्लावेली चौकी पोस्ट समेत कई संवेदनशील इलाकों का दौरा किया। इसके अलावा शहर के रेलवे स्टेशन और आसपास के क्षेत्रों में भी पुलिस व्यवस्था का जायजा लिया। उन्होंने नाकों पर तैनात पुलिस अधिकारियों और कर्मचारियों से रात की ड्यूटी और निगरानी व्यवस्था की जानकारी ली। रेत से भरे वाहनों के दस्तावेज जांचने के निर्देश SP ने चंबल नदी के घाटों से निकलने वाले संभावित रास्तों पर विशेष नजर रखने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि रात में आने-जाने वाले संदिग्ध वाहनों की सघन जांच की जाए। रेत परिवहन करने वाले वाहनों के दस्तावेज और रेत ले जाने की अनुमति भी जांचने के निर्देश दिए गए हैं। किसी तरह की अनियमितता मिलने पर संबंधित विभाग से समन्वय कर कार्रवाई करने को कहा गया है। संवेदनशील रास्तों पर लगातार पेट्रोलिंग SP ने रात्रि ड्यूटी में तैनात पुलिस बल को आपसी समन्वय के साथ काम करने के निर्देश दिए। संदिग्ध वाहन या अवैध रेत उत्खनन-परिवहन से जुड़ी जानकारी मिलने पर तत्काल वरिष्ठ अधिकारियों को सूचना देने को कहा। संवेदनशील इलाकों और रेत परिवहन के संभावित रास्तों पर लगातार पेट्रोलिंग के साथ अचानक चेकिंग करने के निर्देश भी दिए गए हैं। अवैध रेत पर कार्रवाई जारी रहेगी SP धर्मराज मीना ने कहा कि चंबल नदी से अवैध रेत उत्खनन और परिवहन को रोकने के लिए पुलिस की निगरानी लगातार जारी रहेगी। स्थायी और अस्थायी नाकों पर खासकर रात के समय चेकिंग बढ़ाई गई है। उन्होंने कहा कि अवैध रेत उत्खनन, परिवहन या भंडारण में संलिप्त पाए जाने वाले लोगों और वाहनों के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।