सोलर गोदाम से चोरी करने वाली 6 महिलाएं गिरफ्तार:विदिशा में सीसीटीवी में चोरी करते नजर आईं, खराब सोलर प्लेटें तोड़कर एल्युमीनियम-कॉपर चुराती थी
विदिशा में सांची रोड स्थित रंगई में सनशाइन सोलर एनर्जी गोदाम से चोरी के मामले में कोतवाली पुलिस ने 6 महिलाओं को गिरफ्तार किया है। पुलिस के मुताबिक, महिलाओं ने गोदाम के बाहर रखी खराब सोलर प्लेटें तोड़कर उनमें से एल्युमीनियम और कॉपर निकाला और बोरियों में भरकर ले गईं। पुलिस ने तकनीकी सबूत और मुखबिर की सूचना के आधार पर आरोपियों की पहचान की। तार फेंसिंग फांदकर गोदाम में घुसीं पुलिस के मुताबिक, चोरी की घटना सुबह हुई। महिलाओं का एक समूह गोदाम पहुंचा और तार फेंसिंग फांदकर अंदर घुस गया। इसके बाद उन्होंने बाहर रखी खराब सोलर प्लेटों को पत्थरों से तोड़ा। प्लेटों से निकला एल्युमीनियम और कॉपर बोरियों में भरकर वहां से ले गईं। पूरी घटना गोदाम में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। फुटेज में महिलाएं प्लेटें तोड़ते और सामान ले जाते दिखाई दीं। गोदाम संचालक नवीन कोठारी की शिकायत पर कोतवाली थाने में अपराध क्रमांक 596/2026, धारा 303(2) बीएनएस के तहत मामला दर्ज किया गया था। जतरापुरा की रहने वाली हैं सभी आरोपी पुलिस ने लक्ष्मी बाई (33), डोया बाई (20), ससिया बाई (50), मटकुली बाई (22), चुलबुली (22) और हसीना बाई (23) को गिरफ्तार किया है। सभी विदिशा के जतरापुरा की रहने वाली हैं। कोतवाली थाना प्रभारी निरीक्षक आनंद राज ने बताया कि आरोपियों की पहचान तकनीकी सबूतों और मुखबिर की सूचना से हुई। उनसे पूछताछ की जा रही है। चोरी का सामान बरामद करने के लिए भी कार्रवाई चल रही है। अन्य वारदातों में भूमिका की भी जांच स्थानीय लोगों के मुताबिक, कबाड़ बीनने वाली महिलाओं का एक समूह सुबह शहर में निकलता है। ये महिलाएं ऑटो से अलग-अलग इलाकों में जाती हैं। आरोप है कि मौका मिलने पर सामान उठा लेती हैं या उसे तोड़कर ले जाने की कोशिश करती हैं। निर्माणाधीन मकान, सड़क किनारे खड़े वाहन, ट्रैक्टर और लोहे का सामान भी इनके निशाने पर रहता है। पुलिस अब गिरफ्तार महिलाओं की अन्य वारदातों में भूमिका की भी जांच कर रही है।