उमरिया में 8 भैंसों से भरी पिकअप जब्त:ठूंस-ठूंसकर ले जा रहे थे मवेशी; चालक फरार, पुलिस ने भैंसों को सुरक्षित जगह पर रखवाया

उमरिया जिले में नेशनल हाईवे-43 पर चंदिया थाना क्षेत्र के कटनी बाईपास के पास पुलिस ने आठ भैंसों से भरी एक पिकअप गाड़ी जब्त की है। मंगलवार रात हुई इस कार्रवाई के दौरान गाड़ी का चालक मौके से फरार हो गया। जानकारी के अनुसार, पिकअप गाड़ी (क्रमांक यूपी 73 टी 5854) में आठ भैंसों को ठूंस-ठूंसकर भरा गया था। मवेशियों को इस तरह रखा गया था कि वे ठीक से हिल भी नहीं पा रहे थे। गौ रक्षकों ने पिकअप रोका गौ रक्षक संगठन के सदस्यों को इसकी सूचना मिली थी। उन्होंने पिकअप को रोका, लेकिन चालक चकमा देकर फरार हो गया। इसके बाद चंदिया पुलिस मौके पर पहुंची और गाड़ी को जब्त कर लिया। पुलिस ने भैंसों को सुरक्षित जगह पर रखवाया पुलिस ने सभी भैंसों को सुरक्षित जगह पर रखवाया है। शुरुआती जांच में पता चला है कि मवेशियों को नौरोजाबाद क्षेत्र से गाड़ी में लोड किया गया था। पिकअप को हरे रंग की मैट से ढका भी गया था। चंदिया पुलिस ने गाड़ी को अपने कब्जे में लेकर मामले की जांच शुरू कर दी है। पुलिस फरार चालक की तलाश कर रही है और यह भी पता लगा रही है कि मवेशियों को कहां ले जाया जा रहा था।

Sep 16, 2026 - 07:34
 0  0