अस्पतालों के बाहर खड़ी बाइक पर चोरों की नजर:रीवा में 2 आरोपी गिरफ्तार; 4 मोटरसाइकिल बरामद

रीवा के संजय गांधी अस्पताल और सुपर स्पेशलिटी अस्पताल परिसर में खड़ी मोटरसाइकिलों की चोरी के मामले में अमहिया पुलिस ने दो युवकों को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार, दोनों अस्पताल परिसर से बाइक चोरी करते थे। आरोपियों की निशानदेही पर 4 मोटरसाइकिलें बरामद की गई हैं। इनकी कुल कीमत करीब 2 लाख 90 हजार रुपए बताई गई है। दो बाइक चोरी के बाद शुरू हुई जांच पुलिस के मुताबिक, 2 सितंबर को बिडवा निवासी मुकेश तिवारी की अपाचे बाइक सुपर स्पेशलिटी अस्पताल परिसर से चोरी हो गई थी। उन्होंने अमहिया थाने में शिकायत दर्ज कराई थी। इसके बाद 11 सितंबर को गोदरी निवासी दिनेश साकेत की स्प्लेंडर बाइक संजय गांधी अस्पताल के मुख्य गेट के पास से चोरी हो गई। लगातार बाइक चोरी की दो शिकायतें मिलने के बाद पुलिस ने अस्पताल परिसर और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों के फुटेज खंगालने के साथ अन्य बिंदुओं पर जांच शुरू की। पूछताछ में चोरी की बात कबूल करने का दावा जांच के दौरान पुलिस को दो युवकों पर संदेह हुआ। काकलपुर, थाना रामपुर बघेलान, सतना निवासी गया प्रसाद केवट (19) और बड़ी गोरगी, थाना गुढ़ निवासी दीपक केवट (19) से पूछताछ की गई। पुलिस के अनुसार, पूछताछ में दोनों ने बाइक चोरी करना स्वीकार किया। इसके बाद उनकी निशानदेही पर दो अन्य चोरी की मोटरसाइकिलें भी बरामद की गईं। 2.90 लाख की 4 बाइक बरामद पुलिस ने आरोपियों के कब्जे और उनकी निशानदेही पर कुल 4 मोटरसाइकिलें बरामद की हैं। इनमें करीब 90 हजार रुपए कीमत की अपाचे, 80 हजार रुपए की पल्सर और करीब 1 लाख 20 हजार रुपए कीमत की दो स्प्लेंडर बाइक शामिल हैं। पुलिस अब बरामद अन्य बाइक के चोरी होने की जगह की जानकारी जुटा रही है। साथ ही यह भी पता लगाया जा रहा है कि आरोपियों ने चोरी की बाइक आगे बेचने की तैयारी की थी या नहीं। न्यायालय में पेश किए गए दोनों आरोपी पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया है। मामले में आगे की जांच जारी है।

Sep 25, 2026 - 07:39
 0  0