धार में मोटर-वाइंडिंग की दुकान में डेढ़ लाख की चोरी:शटर की चद्दर काटकर दुकान में घुसे बदमाश, सुबह लोगों ने दी दुकानदार को सूचना

धार शहर के घोड़ा चौपाटी स्थित भोज कॉम्प्लेक्स में मोटर वाइंडिंग की दुकान को बदमाशों ने निशाना बनाया। शुक्रवार देर रात बदमाश शटर की चद्दर काटकर दुकान के अंदर घुसे और नए-पुराने वाइंडिंग के कॉपर वायर चोरी कर ले गए। चोरी गए सामान की कीमत करीब डेढ़ लाख रुपए बताई जा रही है। दुकान संचालक घनश्याम पिता रणछोड़ यादव ने बताया कि शनिवार सुबह करीब 7 बजे आसपास के लोगों ने दुकान का शटर टूटा हुआ देखा। उन्होंने घनश्याम को सूचना दी। दुकान पहुंचने पर अंदर वाइंडिंग के कॉपर वायर गायब मिले, जिसके बाद चोरी का पता चला। शटर की चद्दर काटकर दुकान में घुसे बदमाशों ने दुकान के शटर की चद्दर काटकर अंदर प्रवेश किया। इसके बाद दुकान में रखा नया और पुराना वाइंडिंग का कॉपर वायर समेटकर ले गए। घटना के बाद दुकान संचालक ने नौगांव थाना पुलिस को सूचना दी। पुलिस टीम मौके पर पहुंची और दुकान का निरीक्षण कर जरूरी साक्ष्य जुटाए। पुलिस अब आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों के फुटेज खंगाल रही है, ताकि बदमाशों की पहचान हो सके। फिलहाल पुलिस चोरी गए सामान की जानकारी जुटाने के साथ ही वारदात में शामिल बदमाशों की तलाश कर रही है।

Oct 3, 2026 - 08:42
 0  0