ग्वालियर में गोलियां व छतों से पथराव, दहशत में इलाका:वर्चस्व की रंजिश पर झगड़ा, शाम को चलाई गोलियां, रात को मचा उत्पात

ग्वालियर शहर के थाटीपुर थाना क्षेत्र के दुल्लपुर गांव में बुधवार रात पुरानी रंजिश को लेकर दो पक्षों के बीच खूनी संघर्ष हो गया। देखते ही देखते पूरा इलाका युद्ध का मैदान बन गया। उपद्रवियों ने छतों पर चढ़कर जमकर पत्थरबाजी की और गोलियां चलाईं। कुछ लोगों ने ऐसा भी बताया है कि इस दौरान मौके पर पहुंची पुलिस टीम पर भी हमलावरों ने पत्थर फेंके, जिसके बाद पुलिसकर्मियों को जान बचाकर पीछे हटना पड़ा। पूरी गली पत्थरों से पट गई और कई वाहनों के कांच टूट गए। उपद्रव का वीडियो भी सामने आया है। बाद में पुलिस ने फोर्स तैनात कर हालात को नियंत्रण में लिया है। झगड़े में कुछ लोगों को चोट लगने की सूचना है। दिन में ललकारा, रात में फिर दागीं गोलियां पुलिस के अनुसार, हत्या के प्रयास के आरोपी उदयवीर सिंह गुर्जर उर्फ उदय और उसके भाई रघुवीर गुर्जर का पड़ोस में रहने वाले रामवीर गुर्जर के परिवार से पुराना विवाद चल रहा है। पूर्व में भी उदय ने रामवीर पर कातिलाना हमला किया था, जिसका मामला थाटीपुर थाने में दर्ज है। बुधवार शाम 6:30 बजे उदय और रघुवीर के पक्ष ने गाली-गलौज करते हुए दूसरे पक्ष को ललकारा और राइफल से गोलियां चलाईं। जिसका वीडियो भी सामने आया था। पर शाम की घटना के बाद रात करीब 8 बजे इसी पुरानी रंजिश को लेकर दोनों पक्ष फिर आमने-सामने आ गए। देखते ही देखते दोनों ओर से भारी संख्या में लोग जुट गए और गोलियां चलाई जाने लगीं, जिससे पूरे इलाके में भगदड़ मच गई। पुलिस पर भी फेंके पत्थर, फोर्स ने संभाला मोर्चा विवाद और फायरिंग की खबर मिलते ही जब डायल-112 का स्टाफ मौके पर पहुंचा, तो हमलावर छतों पर चढ़कर पत्थरबाजी कर रहे थे। हमलावरों ने पुलिस वाहनों को निशाना बनाकर पथराव शुरू कर दिया, जिससे पुलिसकर्मियों को पीछे हटना पड़ा और कंट्रोल रूम को सूचना दी गई। इसके बाद थाटीपुर और गोला का मंदिर थानों से अतिरिक्त पुलिस फोर्स मौके पर भेजी गई। हालांकि, पुलिस के पहुंचने से पहले आरोपी फरार हो गए। वर्चस्व को लेकर पुरानी है रंजिश ऐसा पता लगा है कि दुल्लपुर गांव में रामवीर व रघुवीर गुर्जर के परिवार में वर्चस्व को लेकर रंजिश चली आ रही है। दोनों पक्ष कई बार आमने-सामने आ चुके हैं। कुछ समय पहले उदय ने इसी रंजिश के चलते रामवीर पर कातिलाना हमला किया था। जिस पर हत्या के प्रयास का मामला उस पर दर्ज है और अभी वह जमानत पर बाहर है। पुलिस का कहना इस मामले में थाटीपुर थाना पुलिस का कहना है कि "घटनास्थल पर स्थिति काफी तनावपूर्ण थी, जिसे देखते हुए अतिरिक्त पुलिस बल तैनात कर इलाके को छावनी में तब्दील कर दिया गया है। उपद्रवियों और हमलावरों की पहचान कर ली गई है, उनकी गिरफ्तारी के लिए दबिश दी जा रही है।"

Oct 7, 2026 - 21:36
 0  0