राजगढ़ में अघोषित बिजली कटौती पर कांग्रेस का धरना:विद्युत विभाग के ऑफिस पर धरना दिया, प्रशासन को सीएम के नाम सौंपा ज्ञापन

धार जिले के सरदारपुर विधानसभा क्षेत्र में अघोषित बिजली कटौती के विरोध में सोमवार को कांग्रेस ने प्रदर्शन किया। विधायक प्रताप ग्रेवाल के निर्देश पर ब्लॉक कांग्रेस और युवक कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने राजगढ़ स्थित विद्युत विभाग के संभागीय कार्यालय पर धरना दिया। इस दौरान मुख्यमंत्री मोहन यादव और ऊर्जा मंत्री प्रद्युम्न सिंह तोमर के नाम ज्ञापन सौंपकर नियमित बिजली आपूर्ति की मांग की गई। ज्ञापन में कहा गया कि क्षेत्र में बिना पूर्व सूचना के बार-बार बिजली कटौती होने से लोग परेशान हैं। इससे किसानों, व्यापारियों, दुकानदारों, विद्यार्थियों और घरेलू उपभोक्ताओं को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। बिजली बंद होने से पेयजल और सिंचाई व्यवस्था भी प्रभावित हो रही है। युवक कांग्रेस विधानसभा अध्यक्ष दिनेश चौधरी ने कहा कि रबी फसल की तैयारी और सिंचाई के लिए यह समय महत्वपूर्ण है। ऐसे में नियमित बिजली नहीं मिलने से किसानों को परेशानी हो रही है और फसलों पर भी प्रतिकूल प्रभाव पड़ने की आशंका है। चौधरी ने कहा कि दिन और रात में बार-बार बिजली बंद होने से बिजली पर निर्भर छोटे व्यवसाय भी प्रभावित हो रहे हैं। कटौती की पूर्व सूचना नहीं मिलने से लोगों में नाराजगी बढ़ रही है। जर्जर लाइनें और ट्रांसफार्मर सुधारने की मांग ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष रतनलाल पडियार ने अघोषित बिजली कटौती तत्काल बंद करने, शहरी और ग्रामीण क्षेत्रों में नियमित बिजली आपूर्ति सुनिश्चित करने तथा किसानों को सिंचाई के लिए पर्याप्त बिजली देने की मांग की। ज्ञापन में बिजली कटौती से पहले सूचना देने, जर्जर विद्युत लाइनों और ट्रांसफार्मरों की मरम्मत कराने तथा बार-बार होने वाले फॉल्ट और ट्रिपिंग का स्थायी समाधान करने की मांग भी की गई। कांग्रेस के कई पदाधिकारी हुए शामिल ज्ञापन का वाचन वरिष्ठ कांग्रेस नेता राजेंद्र लोहार ने किया। प्रदर्शन में युवक कांग्रेस ब्लॉक अध्यक्ष अर्जुन गेहलोत, जिला महामंत्री चेतन जाट, शहर कांग्रेस अध्यक्ष जीवनसिंह सिसौदिया, आदिवासी कांग्रेस ब्लॉक अध्यक्ष महेश डामोर, एनएसयूआई विधानसभा अध्यक्ष अरविंद जाट सहित विभिन्न कांग्रेस पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Oct 12, 2026 - 18:06
 0  0