रीवा जीआरपी ने दुष्कर्म के आरोपी को छतरपुर से पकड़ा:बस स्टैंड के पास बैठा मिला, खंडहर में पीड़िता से किया था रेप
रीवा जीआरपी अंतर्गत छतरपुर रेलवे स्टेशन के खजुराहो सर्किल में दुष्कर्म की सूचना मिलने के बाद पुलिस ने कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी की पहचान प्रमोद नाथ सपेरा (34), पिता कमलनाथ सपेरा, निवासी इटमा, थाना लवकुशनगर, जिला छतरपुर के रूप में हुई है। पुलिस आरोपी को छतरपुर से पकड़कर रीवा ला चुकी है। मामले की सूचना 10 जून को मिली थी। इसके बाद छतरपुर के सिविल लाइन थाने में जीरो पर कायमी की गई और प्रकरण रीवा जीआरपी को भेज दिया गया। संबंधित डायरी प्राप्त होने के बाद रीवा जीआरपी ने अपराध कायम कर मामले की जांच शुरू की। पुलिस अधीक्षक रेल जबलपुर के निर्देश पर आरोपी की तस्दीक और तलाश के लिए पुलिस टीम रवाना की गई थी। पुलिस आरोपी के संबंध में जानकारी जुटा रही थी। इसी दौरान पता चला कि वह छतरपुर बस स्टैंड के पास बैठा हुआ है। सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने कार्रवाई करते हुए उसे पकड़ लिया और रीवा लेकर पहुंची। छतरपुर से रीवा जीआरपी को भेजा गया था मामला घटना की शुरुआती कार्रवाई छतरपुर के सिविल लाइन थाने में हुई थी। वहां जीरो पर कायमी के बाद मामला रीवा जीआरपी को भेजा गया। संबंधित डायरी मिलने के बाद रीवा जीआरपी ने अपराध कायम कर जांच आगे बढ़ाई। इसके बाद आरोपी की तलाश के लिए टीम छतरपुर रवाना हुई थी। पुलिस आरोपी से पूछताछ कर मामले में आगे की वैधानिक कार्रवाई कर रही है। घटना से जुड़े अन्य तथ्यों की जानकारी पुलिस जांच के बाद सामने आएगी।