घर के पीछे 7वीं के छात्र ने लगाई फांसी, मौत:पिता का आरोप- स्कूल से ज्यादा होमवर्क मिलता था, टीचर्स मारपीट करते थे
नीमच शहर की शालीमार बाग कॉलोनी में शुक्रवार दोपहर 13 साल के छात्र नाजिम कुरैशी ने अपने ही घर के पीछे फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। नाजिम शहर के नोबल पब्लिक स्कूल में सातवीं कक्षा का छात्र था। घटना की भनक लगते ही पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की पड़ताल शुरू कर दी। बच्चे के पिता मोहम्मद सिराज कुरैशी ने बताया कि शुक्रवार दोपहर को नाजिम उनके पास ही बैठकर पढ़ाई कर रहा था। कुछ देर बाद वह घर के पीछे वाले हिस्से की तरफ गया, लेकिन जब काफी देर तक लौटकर नहीं आया तो हमें फिक्र हुई। परिजन जब उसे देखने पीछे पहुंचे तो नाजिम कपड़े सुखाने वाली रस्सी के सहारे फंदे पर लटका था। परिवार के लोग तुरंत उसे फंदे से निकालकर जिला अस्पताल लेकर भागे। अस्पताल में ही शव का डॉक्टरी परीक्षण कराया गया। परिजन ने स्कूल प्रबंधन पर लगाए प्रताड़ना के आरोप बेटे की मौत के बाद परिजन ने स्कूल प्रबंधन पर आरोप लगाए हैं। परिजन का दावा है कि स्कूल में नाजिम को जरूरत से ज्यादा होमवर्क दिया जाता था और उसके साथ टीचर्स मारपीट भी करते थे। उनका कहना है कि इसी मानसिक दबाव और प्रताड़ना से तंग आकर उनके मासूम बेटे ने यह आत्मघाती कदम उठाया। हालांकि इन आरोपों की अभी तक किसी प्रशासनिक या पुलिस अधिकारी ने पुष्टि नहीं की है। स्कूल प्राचार्य से दैनिक भास्कर से संपर्क किया गया, लेकिन उन्होंने कॉल रिसीव नहीं किया। पुलिस जांच कर रही घटना की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि डॉक्टरी परीक्षण की रिपोर्ट आने के बाद ही मौत की सही वजह साफ हो सकेगी। इसके साथ ही परिजन के स्कूल प्रबंधन पर लगाए गए आरोपों की भी हर पहलू से बारीकी से जांच की जा रही है।