सरिया-जैक से बैंक का शटर उठाया, तीन सीसीटीवी में कैद:सुबह आधा खुला मिला शटर; ताले सुरक्षित, सामान चोरी नहीं हुआ
शिवपुरी के एमएम चौराहा स्थित सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया में शुक्रवार तड़के चोरी की कोशिश की गई। सीसीटीवी फुटेज में तीन संदिग्ध युवक सरिया और जैक की मदद से बैंक का शटर उठाते दिखाई दिए। सुबह बैंक का शटर आधा उठा मिलने पर शाखा प्रबंधक ने पुलिस को सूचना दी। हालांकि, अंदर के ताले सुरक्षित मिले और बैंक से कोई सामान चोरी नहीं हुआ। पुलिस ने शिकायत के आधार पर जांच शुरू कर दी है। सुबह शटर आधा उठा मिला शाखा प्रबंधक प्रशांत खरे के मुताबिक, 15 अक्टूबर की रात करीब 9:30 बजे बैंक बंद किया गया था। 16 अक्टूबर की सुबह करीब 8:30 बजे बैंक भवन के मालिक वैभव उपाध्याय ने फोन कर बताया कि बैंक का मुख्य शटर आधा उठा हुआ है। सूचना मिलने पर प्रशांत खरे बैंक पहुंचे। जांच में मुख्य शटर आधा उठा मिला, लेकिन अंदर के ताले बंद थे। बैंक में किसी सामान की चोरी नहीं हुई थी। सीसीटीवी में सरिया और जैक लेकर दिखे युवक सीसीटीवी फुटेज की जांच में सुबह करीब 3:40 बजे तीन युवक बैंक के बाहर दिखाई दिए। उनकी उम्र करीब 25 से 35 साल बताई जा रही है। फुटेज में वे सरिया और जैक लेकर शटर उठाने की कोशिश करते नजर आए। शाखा प्रबंधक प्रशांत खरे ने अज्ञात युवकों के खिलाफ कार्रवाई के लिए पुलिस को शिकायत दी है। पुलिस को आशंका है कि गश्त कर रही पुलिस की गाड़ी को देखकर संदिग्ध मौके से भाग गए होंगे। पुलिस सीसीटीवी फुटेज के आधार पर उनकी पहचान करने में जुटी है।