सिंगरौली में कार पलटी, डेढ़ साल के मासूम की मौत:माता-पिता गंभीर, रीवा रेफर; सीधी से चितावलखुर्द लौट रहा था परिवार
सिंगरौली जिले के गढ़वा थाना क्षेत्र में शुक्रवार शाम करीब 5 से 6 बजे के बीच चितरंगी मार्ग पर बहेरा मोड़ के पास सीधी से अपने घर लौट रही एक परिवार की कार अचानक बेकाबू होकर सड़क किनारे पलट गई। दुर्घटना में एक डेढ़ साल के मासूम बच्चे भव्य सिंह की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि उसके माता-पिता गंभीर रूप से घायल हो गए। चितावलखुर्द गांव के रहने वाले भूपेंद्र सिंह उर्फ पटवारी अपनी पत्नी मौसमी सिंह और डेढ़ साल के बेटे भव्य सिंह के साथ कार से सीधी से वापस लौट रहे थे। जैसे ही उनकी गाड़ी बहेरा मोड़ के पास पहुंची, अचानक नियंत्रण बिगड़ने से कार पलट गई। हादसा होते ही आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और गाड़ी में फंसे लोगों को बाहर निकाला। पुलिस वाहन 112 के आरक्षक राजेश मिश्रा तुरंत मौके पर पहुंचे और घायल पति-पत्नी को सीधी जिला अस्पताल पहुंचाया। प्राथमिक इलाज के बाद दोनों की गंभीर हालत को देखते हुए डॉक्टरों ने उन्हें बेहतर इलाज के लिए रीवा मेडिकल अस्पताल रेफर कर दिया। गढ़वा थाना प्रभारी विद्याबारिध तिवारी ने बताया कि पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है और घटना के कारणों की जांच की जा रही है।