मैनपुरी में उधारी मांगने पर युवक को पीटा:पिता-पुत्र पर आंख फोड़ने का आरोप, पुलिस ने मेडिकल कराया
मैनपुरी शहर में उधार दिए गए रुपए वापस मांगने पर मारपीट का मामला सामने आया है। आरोप है कि 2100 रुपए वापस मांगने पहुंचे युवक के साथ तीन लोगों ने गाली-गलौज करते हुए मारपीट की। हमले में युवक के चेहरे पर चोट आई, जबकि घूंसे से उसकी आंख भी फोड़ दी। पीड़ित ने कोतवाली पुलिस को तहरीर देकर आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। मामला शहर कोतवाली क्षेत्र के दक्षिणी छपट्टी मोहल्ले का है। यहां चौधरी डेयरी वाली गली निवासी इमरान पुत्र इंतिजार खान ने कोतवाली ने शिकायती पत्र देते हुए आरोप लगाया कि करीब चार महीने पहले मोहल्ले के ही सूरज पुत्र मुन्नालाल ने जरूरी काम बताकर उससे 2100 रुपए उधार लिए थे। सूरज ने पांच दिन के भीतर रुपए वापस करने का वादा किया था, लेकिन तय समय बीतने के बाद भी रुपए नहीं लौटाए। पीड़ित के मुताबिक, वह लगातार अपने रुपए वापस मांग रहा था, लेकिन आरोपी टालमटोल करता रहा। करीब चार महीने बीत जाने के बाद भी रुपए नहीं मिलने पर 16 अक्टूबर की रात करीब आठ बजे इमरान पैसे मांगने पहुंचा। आरोप है कि इस दौरान सूरज, गणेश पुत्र मुन्नालाल और मुन्नालाल पुत्र नामालूम ने उसके साथ गाली-गलौज शुरू कर दी। विरोध करने पर आरोपियों ने रुपए देने से इनकार कर दिया और उसके साथ जमकर मारपीट की। इमरान का आरोप है कि मारपीट के दौरान उसके चेहरे पर चोटें आईं और आंख में घूंसे से हमला किया गया, जिससे आंख में गंभीर चोट लगी। घटना के बाद पीड़ित ने कोतवाली मैनपुरी पहुंचकर पुलिस से शिकायत की। फिलहाल पुलिस ने शिकायत के आधार पर पीड़ित का मेडिकल कराया है। वहीं पीड़ित ने मामले की सूचना दर्ज कर आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई करने की मांग की है। इस सम्बन्ध में कोतवाली इंस्पेक्टर फतेह बहादुर सिंह भदोरिया ने बताया कि रुपये के लेन देन के मामले में मारपीट हुई है। तहरीर प्राप्त कर ली गई, घायल का मेडिकल भी कराया गया है, जांच में जो बात सामने आएगी, उसके आधार पर कार्रवाई होगी।