सीहोर में इस सीजन तीसरी बार घना कोहरा छाया:न्यूनतम तापमान 17 डिग्री दर्ज, अगले 72 घंटे में और बढ़ेगी ठंड

सीहोर जिले में शनिवार सुबह घना कोहरा छाया रहा। इस सीजन में जिले में तीसरी बार कोहरा दर्ज किया गया। सुबह करीब 8:30 बजे तक दृश्यता कम रही। वाहन चालकों को लाइट जलाकर चलना पड़ा। जिला मुख्यालय के साथ आसपास के ग्रामीण इलाकों में भी धुंध छाई रही। सर्द हवाओं के कारण सुबह ठंड महसूस हुई। शनिवार को जिले का न्यूनतम तापमान 17 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। उत्तर भारत से आ रही ठंडी हवाओं का असर इस महीने 1 और 2 तारीख को भी जिले में सुबह घना कोहरा और धुंध छाई थी। मौसम विभाग के मुताबिक, स्थानीय नमी और रात में आसमान साफ रहने से तापमान में गिरावट हो रही है। उत्तर भारत से आ रही ठंडी हवाओं और हवा में नमी बढ़ने के कारण सुबह निचले इलाकों में कोहरा बन रहा है। अगले 72 घंटे में 2 डिग्री तक गिर सकता है तापमान मौसम विभाग के अपडेट के मुताबिक, अगले 48 से 72 घंटों में न्यूनतम तापमान 1 से 2 डिग्री सेल्सियस तक और गिर सकता है। अगले दो-तीन दिन सुबह हल्का से मध्यम कोहरा और धुंध रहने का अनुमान है। दोपहर में धूप खिली रहेगी। नवंबर के मध्य तक जिले में कड़ाके की ठंड शुरू होने के आसार हैं।

Nov 7, 2026 - 07:49
 0  1