हरदा में धनतेरस पर 15 करोड़ से ज्यादा का कारोबार:सराफा बाजार में 5 करोड़ की बिक्री, जिले में 1500 से ज्यादा दोपहिया वाहन बिके
धनतेरस पर शुक्रवार को हरदा में 15 करोड़ रुपए से ज्यादा का कारोबार हुआ। सुबह से देर रात तक बाजारों में ग्राहकों की भीड़ रही। कारोबारियों के मुताबिक, अच्छी सोयाबीन फसल और मंडी में ऊंचे भाव का असर खरीदारी पर दिखा। सराफा बाजार में 5 करोड़ से ज्यादा का कारोबार सराफा एसोसिएशन के अध्यक्ष संजय सोनी ने बताया कि कीमतें बढ़ने के बावजूद सराफा बाजार में 5 करोड़ रुपए से ज्यादा का कारोबार हुआ। सोने-चांदी के गहनों के साथ लक्ष्मीजी की मूर्ति, मछली, कछुआ और सिक्कों की मांग रही। जिले में 1500 से ज्यादा दोपहिया वाहन बिके बजाज शोरूम के संचालक सुरेश विधानी ने बताया कि पिछले साल के मुकाबले इस बार बिक्री करीब 20% बढ़ी है। एक दिन में 200 पल्सर बाइक बिकीं। पूरे जिले में 1500 से ज्यादा दोपहिया वाहनों की बिक्री हुई। इलेक्ट्रिक वाहनों की सप्लाई कम होने से पेट्रोल से चलने वाले वाहनों की बिक्री ज्यादा रही। बर्तन कारोबार में 40% तक बढ़ी मांग बर्तन और इलेक्ट्रॉनिक सामान की दुकानों पर भी ग्राहकों की भीड़ रही। कारोबारी गगन नायक ने बताया कि स्टील के साथ तांबे और कांसे के बर्तनों की मांग बढ़ी। इलेक्ट्रॉनिक शोरूम में स्टॉक खत्म हो गया। धनतेरस पर धातु खरीदने की परंपरा के चलते कई लोगों ने बर्तन खरीदे। सोने-चांदी की कीमतें बढ़ने से आम ग्राहकों के लिए सिक्के खरीदना मुश्किल हुआ। कारोबारियों के मुताबिक, इस बार स्टील के अलावा पीतल, तांबे और कांसे के बर्तनों की मांग में 35 से 40% की बढ़ोतरी हुई।