भिंड में कागजों में बह रहा नल से जल:कहीं पाइपलाइन अधूरी, कहीं लीकेज, कई घरों तक नहीं पहुंचा पानी; इंजीनियर पर मिलीभगत के आरोप
भिंड जिले में हर घर तक नल से पानी पहुंचाने की योजना के तहत 530 नलजल योजनाएं पूरी बताई गई हैं, जबकि 341 पर काम जारी है। पीएचई विभाग के रिकॉर्ड में जिले की 871 योजनाओं की यह स्थिति है। लेकिन कई गांवों में पाइपलाइन अधूरी है। कहीं लीकेज से पानी बह रहा है तो कहीं घरों तक पानी नहीं पहुंच रहा। निर्माण में कमियां होने के कारण कई पंचायतें योजनाओं को अपने हाथ में लेने को तैयार नहीं। ऐसे में सरकारी आंकड़ों और गांवों की हकीकत में अंतर दिखाई दे रहा है। 2.47 लाख घरों तक कनेक्शन देने का लक्ष्य जिले में 2 लाख 47 हजार 114 घरों तक पानी का कनेक्शन पहुंचाने का लक्ष्य रखा गया है। विभाग का दावा है कि इनमें से 2 लाख 18 हजार घरों में कनेक्शन दिए जा चुके हैं। हालांकि, कई जगह घरों में नल तो लगा दिए गए, लेकिन उनमें पानी नहीं आ रहा। कहीं पाइपलाइन बिछाने का काम अधूरा है तो कहीं पानी की टंकी और दूसरे निर्माण पूरे नहीं हुए हैं। इन गांवों में नहीं मिल रहा योजना का लाभ मेहगांव क्षेत्र के जीसकपुरा, खैरियातौर और रवियापुरा में योजना की स्थिति ठीक नहीं है। गोहद के सौहांस, एंचाया, चितौरा और छरैंआ में भी परेशानी है। लहार के उदोतपुरा, भिंड के मानपुरा और अटेर की ग्राम पंचायत परा में भी योजना का लाभ नहीं मिल रहा है। बोरवेल की जगह बदलने के आरोप अटेर तहसील की ग्राम पंचायत परा में ग्रामीणों ने योजना के काम में गड़बड़ी के आरोप लगाए हैं। उनका आरोप है कि पीएचई विभाग के इंजीनियर केएन शर्मा ने ठेकेदार और पंचायत के साथ मिलीभगत कर राजनीतिक लाभ पहुंचाने के लिए बोरवेल की जगह बदल दी। ग्रामीणों ने इस मामले की निष्पक्ष जांच कराने की मांग की है। सरपंच बोले- कमियां सुधारें, फिर लेंगे योजना खैरियातौर की सरपंच राजेश देवी ने बताया कि पंचायत में बिछाई गई पाइपलाइन जगह-जगह खराब है। कई मोहल्लों में कनेक्शन भी नहीं दिए गए हैं। उदोतपुरा के सरपंच सुरेश कुशवाह का कहना है कि पाइपलाइन में कई जगह लीकेज हैं। इस कारण घरों तक पानी नहीं पहुंच रहा। वहीं, रवियापुरा के सरपंच अरविंद सिंह नरवरिया ने पीएचई विभाग पर भ्रष्टाचार के आरोप लगाए हैं। उन्होंने निर्माण कार्यों की जांच कराने और दोषियों पर कार्रवाई की मांग की है। विधायक बोले- कागजों में पूरी, जमीन पर चालू नहीं गोहद विधायक केशव देसाई ने पीएचई विभाग के दावों पर सवाल उठाए हैं। उनका कहना है कि विधानसभा क्षेत्र की कई पंचायतों में विभाग ने योजनाओं का काम पूरा बता दिया है। जबकि हकीकत में पाइपलाइन चालू तक नहीं हुई है। उन्होंने विभाग के दावों और जमीनी स्थिति में अंतर बताते हुए लापरवाह अधिकारियों और कर्मचारियों पर कार्रवाई की मांग की है। कार्यपालन यंत्री ने फोन रिसीव नहीं किया मामले में पीएचई विभाग के कार्यपालन यंत्री दीपक मौर्य का पक्ष जानने के लिए संपर्क करने का प्रयास किया गया, लेकिन उन्होंने फोन रिसीव नहीं किया।