अहमदाबाद-गोरखपुर के बीच आज से चलेगी वीकली स्पेशल ट्रेन:4 राज्यों से होकर गुजरेगी, रतलाम-नागदा में भी स्टॉपेज; त्योहारों में यात्रियों को राहत
रतलाम में सर्दियों के त्योहारों में यात्रियों की बढ़ती भीड़ को देखते हुए पश्चिम रेलवे अहमदाबाद-गोरखपुर के बीच साप्ताहिक स्पेशल ट्रेन चलाएगा। यह ट्रेन बुधवार शुरू होगी। रतलाम मंडल के रतलाम और नागदा स्टेशन पर भी रुकेगी। विशेष किराये पर चलने वाली यह ट्रेन 4 राज्यों के स्टेशनों से होकर गुजरेगी। इसमें स्लीपर और जनरल श्रेणी के कोच रहेंगे। अहमदाबाद से बुधवार रात 1 बजे चलेगी ट्रेन गाड़ी संख्या 09439 अहमदाबाद-गोरखपुर स्पेशल 18 नवंबर, बुधवार को अहमदाबाद से रात 1 बजे रवाना होगी। यह ट्रेन रतलाम स्टेशन पर सुबह 6.50 बजे पहुंचेगी और 7 बजे रवाना होगी। इसके बाद नागदा स्टेशन पर सुबह 7.48 बजे पहुंचेगी और 7.50 बजे रवाना होगी। अगले दिन सुबह 6.45 बजे गोरखपुर पहुंचेगी। वापसी में गुरुवार को गोरखपुर से चलेगी गाड़ी संख्या 09440 गोरखपुर-अहमदाबाद स्पेशल 19 नवंबर, गुरुवार को गोरखपुर से सुबह 10.50 बजे रवाना होगी। शुक्रवार को यह नागदा स्टेशन पर सुबह 6.50 बजे पहुंचेगी और 6.52 बजे रवाना होगी। रतलाम स्टेशन पर सुबह 7.40 बजे पहुंचेगी और 7.50 बजे रवाना होगी। इसी दिन दोपहर 2 बजे अहमदाबाद पहुंचेगी। दोनों तरफ 17 स्टेशनों पर रुकेगी ट्रेन रेलवे के अनुसार, दोनों दिशाओं में ट्रेन आणंद, छायापुरी, गोधरा, रतलाम, नागदा, कोटा, सवाई माधोपुर, गंगापुर सिटी, बयाना, ईदगाह आगरा, टूंडला, इटावा, कानपुर सेंट्रल, ऐशबाग, बाराबंकी, गोंडा और बस्ती स्टेशन पर रुकेगी। ट्रेन में स्लीपर और सामान्य (जनरल) श्रेणी के कोच रहेंगे।