महिला डॉक्टर के समर्थन में जूनियर डॉक्टरों का कैंडल मार्च:FIR और बर्खास्तगी की मांग; इंटरनल परीक्षा से पहले पेपर देने की कोशिश का भी आरोप
रीवा के संजय गांधी अस्पताल में सीनियर डॉक्टर डॉ. मनोज इंदुरकर और जूनियर महिला डॉक्टर के बीच चल रहा विवाद बढ़ता जा रहा है। एफआईआर दर्ज करने की मांग को लेकर मंगलवार रात लगातार दूसरे दिन जूनियर डॉक्टरों ने कैंडल मार्च निकाला। वहीं, शिकायत करने वाली महिला डॉक्टर संबंधित डॉक्टर को बर्खास्त करने की मांग कर रही हैं। कैंडल मार्च के दौरान महिला डॉक्टर ने आरोप लगाया कि इंटरनल परीक्षा से पहले उन्हें अपने केबिन में बुलाकर पेपर देने की कोशिश की गई थी। उन्होंने पहले भी मानसिक प्रताड़ना और गलत व्यवहार की शिकायत की थी। चॉकलेट और गिफ्ट देने की कोशिश का आरोप श्याम शाह मेडिकल कॉलेज के मेडिसिन विभाग के पूर्व विभागाध्यक्ष डॉ. मनोज इंदुरकर पर एक जूनियर महिला डॉक्टर ने मानसिक रूप से परेशान करने और गलत व्यवहार करने के आरोप लगाए हैं। महिला डॉक्टर ने पुलिस से शिकायत कर कार्रवाई की मांग की थी। मामला सामने आने के बाद जूनियर डॉक्टरों ने विरोध शुरू कर दिया। मेडिकल कॉलेज प्रशासन ने जांच के लिए एक समिति भी बनाई थी। महिला डॉक्टर का आरोप है कि संबंधित डॉक्टर अकेले में उन्हें चॉकलेट और गिफ्ट देने की कोशिश करते थे। अटेंडेंस के नाम पर वीडियो कॉल के जरिए बात करने का प्रयास भी किया जाता था। उनका कहना है कि उन्होंने हर बार इसका विरोध किया और बात करने से इनकार किया। इंटरनल परीक्षा से पहले पेपर देने की कोशिश का आरोप महिला डॉक्टर ने एक और आरोप लगाते हुए बताया कि इंटरनल परीक्षा से पहले संबंधित डॉक्टर ने उन्हें अपने केबिन में बुलाकर पेपर देने की कोशिश की थी। उनके मुताबिक, परीक्षा से पहले प्रश्नपत्र देने का प्रयास किया गया, लेकिन उन्होंने पेपर लेने से इनकार कर दिया। हालांकि, पेपर देने की कोशिश और प्रश्नपत्र लीक होने के आरोपों की स्वतंत्र पुष्टि नहीं हुई है। महिला डॉक्टर ने कहा कि इस पूरे मामले से उन्हें मानसिक रूप से काफी परेशानी हुई है। उन्होंने संबंधित डॉक्टर को बर्खास्त करने और उनके खिलाफ एफआईआर दर्ज करने की मांग दोहराई। पहले विभागाध्यक्ष पद से हटाया, अब सतना तबादला विवाद सामने आने के बाद डॉ. मनोज इंदुरकर को मेडिसिन विभाग के विभागाध्यक्ष पद से हटा दिया गया था। उनकी जगह डॉ. अनुराग चौरसिया को नया विभागाध्यक्ष बनाया गया। इसके बाद मंगलवार 17 नवंबर को राज्य शासन ने डॉ. मनोज कुमार इंदुरकर का रीवा से सतना मेडिकल कॉलेज तबादला कर दिया। शासन के आदेश के मुताबिक, उन्हें अगले आदेश तक शासकीय चिकित्सा महाविद्यालय सतना में प्राध्यापक, जनरल मेडिसिन के पद पर रखा गया है। तबादले के बाद भी प्रदर्शन जारी जूनियर डॉक्टरों का कहना है कि केवल तबादला करना काफी नहीं है। उनकी मांग है कि डॉ. इंदुरकर के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर कानूनी कार्रवाई की जाए। इसी मांग को लेकर मंगलवार रात लगातार दूसरे दिन कैंडल मार्च निकाला गया। महिला डॉक्टर ने भी बर्खास्तगी और एफआईआर की मांग दोहराई। जूनियर डॉक्टरों का कहना है कि जब तक मामले में ठोस कार्रवाई नहीं होती, उनका विरोध जारी रहेगा।