महिला को सुसाइड के लिए उकसाने का आरोपी पकड़ाया:3 आरोपियों को जमीन पर कब्जा करने के लिए भड़काया था; परेशान महिला ने खा लिया था जहर

गुना के फतेहगढ़ इलाके में जमीन विवाद के चलते महिला को परेशान करने और आत्महत्या के लिए उकसाने के मामले में पुलिस ने एक और आरोपी को गिरफ्तार किया है। महिला ने 3 नवंबर को विवाद के दौरान जहरीला पदार्थ खा लिया था। भोपाल में इलाज के दौरान शनिवार को उसकी मौत हो गई थी। पुलिस ने जांच के बाद इस मामले में 4 लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया था। इनमें से तीन आरोपी गिरफ्तार हो चुके हैं। जबकि एक आरोपी अब भी फरार है। जमीन पर कब्जे को लेकर परेशान करने का आरोप फतेहगढ़ पुलिस के मुताबिक, ग्राम धनोरिया निवासी सतीश धाकड़ ने शिकायत दर्ज कराई थी। उसने बताया कि जमीन के विवाद को लेकर रामस्वरूप धाकड़, उसके बेटे रामकुमार धाकड़ और दर्शन धाकड़ उसकी भाभी पुष्पाबाई धाकड़ को लगातार परेशान कर रहे थे। आरोप है कि ये लोग उनकी जमीन पर कब्जा करना चाहते थे। इसी विवाद के दौरान 3 नवंबर को पुष्पाबाई ने जहरीला पदार्थ खा लिया। हालत बिगड़ने पर उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया। बाद में बेहतर इलाज के लिए भोपाल रेफर किया गया, जहां शनिवार को उनकी मौत हो गई। जांच के बाद चार लोगों पर केस दर्ज महिला की मौत के बाद पुलिस ने मर्ग कायम कर परिजनों से पूछताछ की और घटनास्थल का निरीक्षण किया। जांच में सामने आया कि रामस्वरूप और रामकुमार जमीन पर जबरन कब्जा करना चाहते थे। दर्शन धाकड़ दोनों को इसके लिए उकसाता था। पुलिस जांच के मुताबिक, जमीन विवाद और प्रताड़ना से परेशान होकर महिला ने आत्महत्या की थी। इसके बाद 7 नवंबर को फतेहगढ़ थाने में रामस्वरूप, रामकुमार, मनोहर धाकड़ और दर्शन धाकड़ के खिलाफ केस दर्ज किया गया। दो आरोपी पहले ही गिरफ्तार हो चुके केस दर्ज होने के कुछ घंटों बाद 8 नवंबर को पुलिस ने रामस्वरूप धाकड़ (49) और रामकुमार धाकड़ (25), दोनों निवासी धनोरिया को गिरफ्तार कर लिया था। अब सूचना पर पुलिस ने मनोहर धाकड़ को भी गिरफ्तार कर लिया है। मामले में तीनों आरोपियों को जमीन पर कब्जे के लिए उकसाने का आरोप झेल रहा दर्शन धाकड़ अभी फरार है। पुलिस उसकी तलाश कर रही है।

Nov 18, 2026 - 06:03
 0  0