इंदौर के ट्रांसपोर्टर संजय भूरिया को धमकाने का मामला:विदेशी नंबरों का इस्तेमाल पर बात करने का लहजा राजस्थानी, क्राइम ब्रांच की दो टीमें जांच में जुटीं
ट्रांसपोर्टर संजय भूरिया से 10 करोड़ रुपए की फिरौती मांगने के मामले में क्राइम ब्रांच की जांच तेज हो गई है। धमकी देने वाले ने खुद को कुख्यात गैंगस्टर रोहित गोदारा का हैंडलर सागर सिंह शेखावत बताया था। विदेशी नंबरों से वॉट्सऐप कॉल और वॉइस मैसेज भेजकर रकम मांगी गई। शुरुआती जांच में पुर्तगाल के नंबरों का इस्तेमाल सामने आया था। अब जांच में पता चला है कि आरोपी एक खास मोबाइल ऐप के जरिए विदेशी नंबरों से कॉल कर रहे थे। उनकी बातचीत का लहजा राजस्थान का है। फिलहाल क्राइम ब्रांच की दो टीमें तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर आरोपियों की तलाश कर रही हैं। सिंगापुर टाउनशिप निवासी 45 वर्षीय संजय भूरिया का देवास नाका पर ट्रांसपोर्ट का कारोबार है। वे हेतराम भूरिया के बेटे हैं। भूरिया के मुताबिक, उन्हें 5 सितंबर से अनजान नंबरों से कॉल आने शुरू हुए थे। शुरुआत में उन्होंने इन्हें नजरअंदाज किया, लेकिन पिछले तीन दिनों में कॉल की संख्या बढ़ गई। बदमाशों ने वॉट्सऐप पर करीब 70 कॉल किए और इतने ही वॉइस मैसेज भेजे। इनमें 10 करोड़ रुपए की फिरौती मांगी गई। रकम नहीं देने पर उन्हें और उनके बेटे को जान से मारने की धमकी दी गई। घर से अपहरण करने की बात भी कही गई थी। गाड़ियों के नंबर और कारोबार की भी थी जानकारी धमकी देने वालों के पास भूरिया और उनके परिवार के कारोबार से जुड़ी कई जानकारियां थीं। बदमाशों ने उन्हें बताया कि उनके पास कितनी गाड़ियां हैं, उनके नंबर क्या हैं और परिवार का कारोबार किन-किन जगहों पर फैला है। इससे आशंका है कि कॉल करने से पहले उनकी रेकी की गई थी। भूरिया ने धमकी भरे कॉल की रिकॉर्डिंग भी पुलिस को सौंपी है। पहले सामने आया था पुर्तगाल के नंबर का इस्तेमाल इस मामले में 16 नवंबर को प्रकाशित शुरुआती खबरों में बताया गया था कि भूरिया को अंतरराष्ट्रीय नंबरों से कॉल आए थे। इनमें पुर्तगाल के नंबर का जिक्र था। पुलिस को आशंका थी कि कॉल करने वालों ने अपनी वास्तविक पहचान और लोकेशन छिपाने के लिए वीपीएन नेटवर्क का इस्तेमाल किया है। फोन करने वाले ने खुद को सागर सिंह शेखावत बताते हुए रोहित गोदारा गैंग से जुड़ा होने का दावा किया था। पुलिस ने उस समय भी स्पष्ट किया था कि आरोपी वास्तव में गैंग से जुड़ा है या केवल उसके नाम का इस्तेमाल कर रहा है, इसकी जांच की जा रही है। शिकायत के बाद क्राइम ब्रांच ने बनाई एसआईटी भूरिया के मुताबिक, धमकी मिलने के बाद वे सबसे पहले लसूड़िया थाने पहुंचे थे, लेकिन शुरुआत में उनकी शिकायत पर सुनवाई नहीं हुई। इसके बाद उन्होंने परिचित राजनीतिक लोगों से संपर्क किया। हस्तक्षेप के बाद मामला क्राइम ब्रांच पहुंचा और एफआईआर दर्ज की गई। पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए विशेष जांच दल (एसआईटी) गठित किया है। अब दो टीमें कॉल डिटेल, वर्चुअल नंबर और मोबाइल ऐप से जुड़े तकनीकी साक्ष्यों की जांच कर रही हैं। राजस्थान के चूरू का रहने वाला है परिवार संजय भूरिया मूल रूप से राजस्थान के चूरू जिले के रहने वाले हैं। उनका परिवार राजनीतिक पृष्ठभूमि से जुड़ा है। उनके मामा सांसद और विधायक का चुनाव लड़ चुके हैं, जबकि एक चचेरा भाई बिहार में विधायक है। उनके पिता किसान हैं। एक भाई सेना से रिटायर्ड हैं और गांव में रहते हैं, जबकि दूसरे भाई ट्रांसपोर्ट कारोबार में उनके साथ काम करते हैं। बीमारी के कारण वे इन दिनों गांव गए हुए हैं। पहले भी कारोबारियों को मिल चुकी हैं गैंग के नाम पर धमकियां मध्यप्रदेश में कारोबारियों को गैंगस्टरों के नाम पर फिरौती की धमकियां मिलने के मामले पहले भी सामने आए हैं। नवंबर में प्रकाशित रिपोर्टों के मुताबिक, अशोकनगर, इंदौर, खरगोन, भोपाल और सतना के कारोबारियों ने हैरी बॉक्सर के नाम पर धमकी भरे कॉल और वॉइस मैसेज मिलने की शिकायत की थी। इन मामलों की जांच के लिए मध्यप्रदेश एसटीएफ ने भी एसआईटी गठित की थी। ऐसे में संजय भूरिया को मिली धमकी की जांच में यह पता लगाना भी अहम है कि इसके पीछे वास्तव में किसी संगठित गैंग का नेटवर्क है या उसके नाम का इस्तेमाल कर स्थानीय स्तर पर फिरौती मांगी जा रही है।