भैंस बांधने के विवाद में बुजुर्ग पर हमला:हंसिया से कान काटने और डंडों से मारपीट का आरोप; बहू ने बचाया, घायल अस्पताल में भर्ती

छतरपुर जिले के गढ़ीमलहरा थाना क्षेत्र के टिकरा गांव में भैंस बांधने को लेकर विवाद हो गया। आरोप है कि गणेशपुरा निवासी गोपाल और शैलेंद्र ने 70 साल के राम बिहारी पर डंडों से हमला किया और हंसिया से वार कर उनका कान काट दिया। घायल बुजुर्ग को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। भैंस बांधने को लेकर हुआ विवाद राम बिहारी के मुताबिक, मंगलवार को भैंस बांधने को लेकर विवाद हुआ था। इसी दौरान गोपाल और शैलेंद्र ने उन पर हमला कर दिया। दोनों ने डंडों से मारपीट की और हंसिया से वार किया, जिससे उनका कान कट गया। बुजुर्ग की बहू ने बीच-बचाव कर उन्हें बचाया। थाने और एसपी कार्यालय में की शिकायत घटना के बाद राम बिहारी ने गढ़ीमलहरा थाने में शिकायत दर्ज कराई। इसके बाद वह एसपी कार्यालय भी पहुंचे। उन्होंने आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई करने और न्याय दिलाने की मांग की है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

Nov 18, 2026 - 06:03
 0  0