वन विभाग की 5 एकड़ जमीन पर कब्जे का आरोप:दर्जनों ग्रामीण पहुंचे कलेक्ट्रेट, बोले- फेसिंग लगाकर गांव का पुराना रास्ता भी बंद किया; DM-DFO को सौंपा आवेदन
अमरवाड़ा के वन ग्राम जंगलीखेड़ा में करीब 5 एकड़ वन भूमि पर कब्जा कर खेती करने और गांव का रास्ता बंद करने की शिकायत सामने आई है। ग्रामीणों का आरोप है कि वन कक्ष क्रमांक 1182 की जमीन पर कब्जा किया गया है। साथ ही गांव के निस्तारी रास्ते पर फेसिंग लगा दी गई है। इससे लोगों का आना-जाना बंद हो गया है। इस मामले में मंगलवार को ग्राम पंचायत पुत्तरा के दर्जनों ग्रामीण जिला मुख्यालय पहुंचे और पूर्व वनमंडल कार्यालय में अधिकारियों को शिकायत देकर कार्रवाई की मांग की। 4 लोगों पर जमीन कब्जाने का आरोप ग्रामीणों ने गोविंद अहिरवार, गुरुदयाल अहिरवार, भारत अहिरवार और दसरू अहिरवार पर वन विभाग की जमीन पर कब्जा करने का आरोप लगाया है। उनका कहना है कि वन कक्ष क्रमांक 1182 की करीब 5 एकड़ जमीन वन विभाग और वन समिति की है। इस पर कथित रूप से खेती की जा रही है। वहीं, निस्तारी सड़क पर फेसिंग लगाकर गांव का पुराना रास्ता भी बंद कर दिया गया है। पहले भी कर चुके हैं शिकायत ग्रामीणों का कहना है कि इस मामले की शिकायत वे पहले भी स्थानीय वन विभाग के अधिकारियों से कई बार कर चुके हैं। इसके बाद भी अतिक्रमण हटाने के लिए कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई। इसी वजह से मंगलवार को ग्रामीण जिला मुख्यालय पहुंचे। उन्होंने कलेक्टर, डीएफओ और अन्य अधिकारियों को लिखित शिकायत सौंपी। ग्रामीणों ने मांग की है कि वन भूमि का सीमांकन कराया जाए। कब्जे की जांच कर सरकारी जमीन को अतिक्रमण से मुक्त कराया जाए। साथ ही बंद किए गए निस्तारी रास्ते को फिर से खुलवाया जाए। एसडीएम बोले- शिकायत की जांच कराएंगे अमरवाड़ा एसडीएम हेमकरण धुर्वे ने कहा कि किसानों की शिकायत पर जांच कराई जा रही है। उन्होंने मामले की जांच कराने की बात कही।