छिंदवाड़ा-पांढुर्णा में 81 आशा कार्यकर्ताओं की भर्ती:16 दिसंबर तक ऑनलाइन आवेदन, 10वीं पास होना जरूरी; काम- गांवों में मां-बच्चे की सेहत का ध्यान रखना
छिंदवाड़ा में स्वास्थ्य विभाग ने ग्रामीण क्षेत्रों में स्वास्थ्य सेवाओं को बेहतर बनाने के लिए छिंदवाड़ा और पांढुर्णा जिले में 81 आशा कार्यकर्ताओं की भर्ती प्रक्रिया शुरू की है। इसके लिए 16 नवंबर से आवेदन लिए जा रहे हैं। इच्छुक महिलाएं 16 दिसंबर तक मध्यप्रदेश ई-सेवा पोर्टल पर ऑनलाइन आवेदन कर सकती हैं। इस भर्ती में छिंदवाड़ा के 68 गांवों में 70 और पांढुर्णा के 11 गांवों में 11 आशा कार्यकर्ताओं का चयन किया जाएगा। CMHO ने बताया कि ग्रामीण क्षेत्रों में मां-बच्चे के स्वास्थ्य की देखभाल बेहतर बनाने के लिए यह चयन किया जा रहा है। आवेदन केवल ऑनलाइन पोर्टल के माध्यम से ही जमा होंगे। ऑफलाइन आवेदन स्वीकार नहीं किए जाएंगे। 21 से 45 साल की विवाहित महिलाएं कर सकती हैं आवेदन आशा कार्यकर्ता के पद के लिए महिला का उसी गांव का निवासी और विवाहित होना जरूरी है। आवेदिका की उम्र 21 से 45 साल के बीच होनी चाहिए। उम्र की गिनती 1 नवंबर की स्थिति में की जाएगी। इसके साथ ही मान्यता प्राप्त बोर्ड से 10वीं पास होना जरूरी है। गर्भवती महिलाओं-बच्चों की देखभाल करेंगी आशा कार्यकर्ता गांव में स्वास्थ्य विभाग और लोगों के बीच संपर्क का काम करती हैं। उनकी जिम्मेदारी गर्भवती महिलाओं का पंजीयन कराने। उनकी नियमित स्वास्थ्य जांच में मदद करने की होगी। वे महिलाओं को अस्पताल में प्रसव कराने के लिए जागरूक करेंगी। इसके अलावा नवजात बच्चों की देखभाल और बच्चों के टीकाकरण में भी मदद करेंगी। आशा कार्यकर्ता सरकार की अलग-अलग स्वास्थ्य योजनाओं का लाभ जरूरतमंद लोगों तक पहुंचाने में भी मदद करती हैं। बीएमओ और पंचायत सचिव से मिलेगी जानकारी भर्ती के लिए आवेदन करने वाली महिलाएं पात्रता, चयन प्रक्रिया और दूसरी जरूरी जानकारी के लिए अपने क्षेत्र के खंड चिकित्सा अधिकारी (बीएमओ) या ग्राम पंचायत सचिव से संपर्क कर सकती हैं। आवेदन जमा करने की आखिरी तारीख 16 दिसंबर है।