कचरा फैलाने पर मंदिर ट्रस्ट पर 1 लाख का जुर्माना:निगमायुक्त ने सफाई व्यवस्था देखी, कबाड़ से टायर जब्त, चिकन दुकानदार पर भी 10 हजार की कार्रवाई

निगमायुक्त ने सफाई व्यवस्था देखी; कबाड़ से टायर जब्त किए, चिकन दुकान संचालक पर भी 10 हजार की कार्रवाई सागर में सफाई व्यवस्था सुधारने के लिए मंगलवार को नगर निगम आयुक्त राजकुमार खत्री ने निरीक्षण किया। इस दौरान अहमद नगर में खुले प्लॉट पर मलबा और कचरा मिलने पर वृंदावन मंदिर ट्रस्ट पर एक लाख रुपए का जुर्माना लगाने के निर्देश दिए। वहीं, कनेरा क्षेत्र में कबाड़ के रूप में रखे टायरों की जब्ती कराई। कनेरादेव रोड पर चिकन दुकान के आसपास गंदगी मिलने पर संचालक पर 10 हजार रुपए का जुर्माना लगाने को कहा। प्लॉट में मिला मलबा-प्लास्टिक का कचरा निगमायुक्त अहमद नगर पहुंचे। यहां जिला अस्पताल मार्ग से अहमद नगर को जोड़ने वाली सड़क के किनारे खुले प्लॉट में सीएंडडी वेस्ट, मलबा और प्लास्टिक की बोरियां पड़ी मिलीं। उन्होंने वार्ड दरोगा से प्लॉट के मालिक की जानकारी ली। पता चला कि प्लॉट वृंदावन मंदिर ट्रस्ट का है। इस पर उन्होंने खुले में मलबा-कचरा जमा करने पर एक लाख रुपए का जुर्माना लगाने के निर्देश दिए। साथ ही सीएंडडी वेस्ट प्लांट संचालक के माध्यम से मलबा हटवाने को कहा। निर्माण स्थलों को ढकने के निर्देश निगमायुक्त ने कर्मचारियों से कहा कि शहर में जहां भी भवन निर्माण हो रहा है। वहां निगरानी रखें। सभी निर्माणकर्ता अपनी साइट को टीन, चादर या ग्रीन नेट से ढककर ही काम करें। ऐसा नहीं करने वालों पर जुर्माना लगाया जाए। इससे निर्माण के दौरान सड़क पर गंदगी और धूल-मिट्टी नहीं फैलेगी। व्यापारियों के यहां से टायर जब्त किए कनेरा स्थित बीड़ी हॉस्पिटल के आसपास खुले प्लॉट और सड़क किनारे बड़ी संख्या में पुराने टायरों का कबाड़ मिला। इस पर निगमायुक्त ने टायर हटाने के निर्देश दिए और कुछ टायर जब्त कराए। इंडियन टायर, असलम टायर सर्विस, जावेद टायर, खान स्क्रेप और मोनिश टायर के व्यापार स्थलों से टायरों की जब्ती कराई गई। चिकन दुकानदार पर 10 हजार जुर्माना कनेरादेव रोड के पास एक चिकन दुकान के आसपास पंख और अन्य कचरा फैला मिला। इससे इलाके में बदबू फैल रही थी। इस पर दुकान संचालक पर 10 हजार रुपए का जुर्माना लगाने के निर्देश दिए गए। निगमायुक्त ने कहा कि नगर निगम सर्वसुविधायुक्त मीट मार्केट बना रहा है। इसमें इस तरह की सभी दुकानों को संचालित कराया जा रहा है।

Nov 18, 2026 - 06:03
 0  0