भोपाल के पलासी में 6 हिस्सों में कटी गाय मिली:बजरंग दल के पहुंचते ही आरोपी मौके से भागे, पुलिस ने दो को किया गिरफ्तार

भोपाल के पलासी गांव करोंद में गाय को काटने का मामला सामने आया है। घटना आज सुबह करीब पांच बजे की है। सूचना के बाद बजरंगदल कार्यकर्ता मौके पर पहुंच गए। यह देख मौके से दो आरोपी फरार हो गए। इसके बाद पुलिस को मामले की सूचना दी गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने गाय 6 हिस्से में कटी गाए के अवशेष बरामद किए हैं। पुलिस आरोपियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर रही है। निशातपुरा थाने के टीआई रूपेश दुबे ने बताया कि श्याम यादव निशातपुरा में रहते हैं और गौ सेवक हैं। उन्होंने सुबह पांच बजे करीब सूचना दी कि पलासी में गौ वंश को काट दिया गया है। सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने अवशेष बरामद जब्त किए हैं। शिकायत पर थाने में एफआईआर दर्ज की जा रही है। 5-6 लोगों के खिलाफ नामजद एफआईआर दर्ज की जा रही है। सभी आरोपियों की पहचान की जा चुकी है। दो बदमाश निशातपुरा तथा चार आस पास के थाना क्षेत्रों के रहने वाले हैं। आरोपियों की गिरफ्तारी के प्रयास किए जा रहे हैं। एफआईआर किए जाने और गिरफ्तारी के बाद ही आरोपियों के नामों का खुलासा किया जाएगा। लगातार की जा रही वारदात श्याम के मुताबिक सुबह पांच बजे साथियों के साथ मौके पर पहुंचे तब दो युवक दूर से ही उनके वाहनों को देखकर भाग निकले। घटना स्थल से कई हिस्से में काटी जा चुकी गौ वंश के हिस्से मिले। लगातार आरोपियों द्वारा ऐसा कृत्य किए जाने की सूचना मिल रही थीं। रंगे हाथों पकड़ने की नीयत से स्पॉट पर पहुंचे थे। आरोपियों के नाम पुलिस को बता दिए हैं। उनकी गिरफ्तारी की कोशिश की जा रही है। सभी आरोपी एक ही समुदाय विशेष के हैं। मकान की आड़ में सुनसान इलाके में काटा गया गौ वशं को मकानों की आड़ में सुनसान इलाके में काटा गया है। मौके से ही पुलिस को बड़ी संख्या में खून मिला है। स्पॉट से ही पुलिस को एक बका मिला है। एक अन्य गाय वहां बंधी मिली है, आरोपी इसे भी काटने की तैयारी में थे। टीआई ने बताया कि आरोपियों की गिरफ्तारी के बाद ही साफ होगा कि कितने समय से इस कार्य को कर रहे थे और अब तक कितने गौ वंश का वद्य कर चुके हैं।