PPP मोड पर संचालित होंगे नगर निगम अस्पताल:दिशा की बैठक में हुए फैसले के बाद डीएम ने जारी किए निर्देश; बंद मंदिरों में होगी पूजा

कानपुर में नगर निगम द्वारा संचालित स्कूलों और अस्पतालों को पीपीपी मॉडल पर संचालित किया जा सकता है। 23 दिसंबर 2024 को नवीन सभागार में आयोजित दिशा की बैठक में हुए फैसलों के बाद डीएम राकेश कुमार सिंह ने कार्यों को लेकर विभागों को निर्देश जारी किए हैं। कानपुर में संचालित हैं निगम के 3 अस्पताल
नगर निगम के शहर में 43 अस्पताल और डिस्पेंसरी हैं। इसमें से 3 अस्पताल चाचा नेहरू अस्पताल कोपरगंज, जागेश्वर अस्पताल गोविंद नगर और बीएन भल्ला अस्पताल बाबूपुरवा हैं। मौजूदा समय में यहां डॉक्टर और स्टाफ न के बराबर हैं। नगर निगम के कुछ कर्मचारी यहां कार्यरत हैं। अस्पतालों की हालत बेहद दयनीय
कुर्सी, मेज, बेड समेत जरूरी संसाधन भी अस्पतालों में नहीं हैं। नगर निगम की डिस्पेंसरी की तो हालत और भी दयनीय है। कईयों का तो ताला तक नहीं खुलता है। जिससे जरूरतमंद मरीजों का उपचार नहीं हो पाता है। वहीं नगर निगम के स्कूल भी पीपीपी मोड पर संचालित करने का प्रस्ताव दिया गया है। मामले में डीएम ने नगर आयुक्त सुधीर कुमार को निर्देश जारी किए हैं। बंद मंदिरों में पुजारी किए जाएं नियुक्त
दिशा की बैठक में मुद्दा उठाया गया था कि मुस्लिम बाहुल्य क्षेत्रों में मंदिरों की स्थिति बेहद दयनीय है। पेंचबाग, कर्नलगंज, बजरिया, कुलीबाजार और बेकनगंज में मंदिरों के आसपास बड़ी संख्या में कब्जे हो गए हैं। मंदिरों के आसपास कब्जे हटाकर और मंदिरों को जीर्णोंद्धार कर पूजन के लिए पुजारी भी नियुक्त किए जाएंगे। चारखंभा चौराहा होगा व्यवस्थित
नगर निगम द्वारा चारखंभा चौराहा का सुंदरीकरण कार्य कराया जाएगा। इसको लेकिन कार्ययोजना तैयार करने के निर्देश दिए गए हैं। यहां पर अहिल्याबाई होल्कर की मूर्ति भी लगाई जाएगी। इसके अलावा शहर में 200 से अधिक खुले नालों पर कवर किया जाएगा। जिससे कि दुर्घटनाओं को कम किया जा सके। स्वरूप नगर में फुटओवरब्रिज प्रस्तावित
हैलट अस्पताल में बड़ी संख्या में मरीज आते हैं। इसकी वजह से ट्रैफिक भी बाधित होता है। इस पर फुटओवरब्रिज भी दिशा की बैठक में प्रस्तावित किया गया है। मामले में नगर आयुक्त ने बताया कि सर्वे कराया जाएगा। इसके अलावा दिशा की बैठक में जो भी कार्य प्रस्तावित हैं, उनको पूरा कराया जाएगा।