गोस्वामी समाज ने निकाली शोभायात्रा:भवन बनाने संगठन मंत्री ने 5 लाख रुपए देने का ऐलान किया

गोस्वामी समाज ने शनिवार को दत्तात्रेय जयंती पर धनोरा में बड़ी शोभायात्रा का आयोजन किया। बैतूल और नर्मदापुरम जिले से बड़ी तादाद में समाजजन इसमें शामिल हुए। अखिल भारतीय गोस्वामी सभा के प्रदेश संगठन मंत्री जगन गिरी गोस्वामी ने बताया गया कि चिचोली में दत्तात्रेय जयंती का कार्यक्रम श्रीदेवी गिरी गोस्वामी के निवास स्थान पर आयोजित किया गया। इस मौके पर शोभायात्रा निकाली गई। यात्रा के बाद यहां एक सभा का आयोजन किया गया, जिसमें श्री देवी गिरी महाराज और माधवनंद गिरी ने भगवान दत्तात्रेय के प्रादुर्भाव पर प्रकाश डाला गया। जगन गिरी ने गोस्वामी समाज को संगठित करने पर बल दिया। उन्होंने बैतूल में समाज के सामुदायिक भवन निर्माण के लिए 5 लाख रुपए दान करने की घोषणा की। उन्होंने भरोसा दिया कि समाज के भवन की भूमि विवाद सुलझ जाने पर वे 5 लाख की रकम और सौंपेंगे। कार्यक्रम में नाथू भारती जिला अध्यक्ष,उपेन्द्र गिरी गोस्वामी, गजानन पुरी गोस्वामी द्वारा सम्मान किया गया। युवा प्रकोष्ठ के अध्यक्ष अखिल वन गोस्वामी और नीलेश गिरी गोस्वामी ने आभार व्यक्त किया। कार्यक्रम में ग्राम चिचोली जीन, धनोरा, बैतूल, खेड़ी, धमनगांव, मुलताई, आमला, छावल, होशंगाबाद और जिले के अन्य गांव से भी लोग भारी संख्या में उपस्थित हुए। कार्यक्रम की तस्वीरें...