चिरमिरी में गरबा में पत्नी संग थिरके स्वास्थ्य मंत्री:माता की जयकारे से गूंजा उठा गरबा स्थल, श्याम बिहारी ने मां दुर्गा से लिया आशीर्वाद

छत्तीसगढ़ के चिरमिरी के गोदरीपारा के रास गरबा महोत्सव 2024 का आयोजन किया गया। इस दौरान स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल अपनी पत्नी के साथ जमकर झूमे। कार्यक्रम में पूरा गरबा स्थल गरबा के रंग में डूब नजर आया। दरअसल, एमसीबी जिले के चिरमिरी में आयोजित रास गरबा महोत्सव 2024 - पंखिड़ा का आयोजन चल रहा था। आयोजन के दूसरे दिन अपनी पत्नी संग गरबा स्थल पहुंचे। मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल पहले तो मां आदिशक्ति को प्रणाम किया। गरबा स्थल माता की जयकारे के साथ झूमने लगा इस दौरान स्टेज और गरबा कर रही माता बहनों ने मंत्री से गरबा करने को जिद पकड़ ली। फिर क्या था मंत्री ने अपनी पत्नी के साथ गरबा स्टिक पकड़कर डांस किया। जैसे ही गरबा की धुन चालू हुआ पूरा गरबा स्थल माता की जयकारे के साथ झूमने लगा। 20 से 30 मिनट तक मंत्री ने पत्नी के साथ किया डांस इस दौरान करीब 20 से 30 मिनट तक लगातार मंत्री अपनी पत्नी के साथ गरबा करते रहे। इसके बाद अंत में मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल गरबा कर रही माता बहनों से मुलाकात कर नवरात्रि की बधाई और शुभकामनाएं दी। साथ ही अन्य दुर्गा पंडालों की ओर रवाना हो गए।