जन जागरुकता अभियान के तहत स्कूल पहुंची पुलिस:विद्यार्थियों को यातायात सुरक्षा, महिला सुरक्षा और सायबर फ्रॉड के बारे में जागरूक किया

शिवपुरी में यातायात सुरक्षा, महिला सुरक्षा और साइबर सुरक्षा के लिए अभियान चलाया जा रहा है। एसपी अमन सिंह राठौड़ के निर्देशन पर शिवपुरी पुलिस लोगों से चर्चा कर जागरूक कर रही है। इस अभियान के तहत स्कूल कॉलेज के छात्र-छात्राओं को भी जागरूक करने के निर्देश दिए गए है। इसी क्रम में शनिवार को यातायात प्रभारी रणवीर एवं सूबेदार नीतू अवस्थी ने सेंट चाल्स स्कूल में जाकर छात्र-छात्राओं को यातायात नियमों के बारे मे विस्तृत जानकारी दी। यातायात थाना प्रभारी ने दुर्घटनाओं से बचने के लिए स्कूल के समस्त स्टाफ एवं छात्र-छात्राओं को यातायात नियमों को समझाते हुए हेलमेट लगाना, सीट बेल्ट लगाना, तीन सवारी न चलना एवं नाबालिगो को वाहन न चलाने देने पर सभी को जागरूक किया। साइबर सेल प्रभारी ने साइबर सुरक्षा पर चर्चा की इसके बाद साइबर सेल प्रभारी एसआई धर्मेन्द्र जाट ने साइबर क्राइम के बारे में भी जानकारी दी। साइबर सुरक्षा पर चर्चा के दौरान बच्चों को मजबूत पासवर्ड बनाने, अजनबियों से सावधान रहने, फायरवॉल एंटीवायरस सॉफ्टवेयर उपयोग करने सहित नियमित सॉफ्टवेयर अपडेट करने की सलाह दी। साथ ही साइबर बुलिंग और साइबर स्टौकिंग क्या है, इसके प्रभाव एवं कैसे बचे इस पर भी बच्चों को विस्तार से जागरूक किया। इसके अलावा वर्तमान में चल रहे डिजिटल अरेस्ट पर भी विस्तार से चर्चा की। महिला थाने से एसआई प्रिंयका पाराशर ने सभी छात्र-छात्राओं को महिला सुरक्षा संबंधी जानकारी दी। महिलाओं एवं बालिकाओं के खिलाफ हो रहे अपराधों महिलाओं एवं बालिकाओं के प्रति संवेदनशीलता, लैंगिक समानता, पॉक्सो एक्ट, आईटी एक्ट जैसे कानूनी विषयों पर जानकारी देते हुए जागरूक किया।