टीकमगढ़ में न्यूनतम तापमान 6.5°C पर पहुंचा:दिन में तापमान बढ़ने की संभावना, 10 जनवरी से बारिश की संभावना

टीकमगढ़ में पिछले 24 घंटों के दौरान मौसम में एक बार फिर बदलाव देखने को मिला। मंगलवार दोपहर बाद बादल छंटने के साथ ही आसमान साफ हो गया। इसके चलते रात का तापमान 7.2 डिग्री से घटकर 6.5 डिग्री सेल्सियस पर पहुंच गया। आज सुबह से खिलकर धूप निकली है, जिससे ठंड से कुछ राहत मिली है। पिछले चार दिनों से दिन की शुरुआत घने कोहरे के साथ हो रही थी, लेकिन आज सुबह हल्का कोहरा था और 7:30 बजे के बाद धूप खिल गई। मंगलवार को भी दिन में धूप निकलने के कारण दिन का तापमान 20 डिग्री रिकॉर्ड किया गया। हालांकि, शीतलहर का प्रभाव अब भी जारी है। रात का तापमान 5°C तक गिरने का अनुमान मौसम विभाग के अनुसार, दिन में धूप निकलने से अधिकतम तापमान में 2 से 3 डिग्री की वृद्धि होने की संभावना है, जबकि रात का तापमान घटकर 5 डिग्री तक जा सकता है। 10 जनवरी से एक बार फिर बादल छाने और बारिश की संभावना जताई गई है। फसलों को राहत धूप निकलने से फसलों को पाले से बचने में फायदा हुआ है। कृषि वैज्ञानिक योग रंजन ने बताया कि दिन में धूप निकलने से फसलों में पाले की संभावना कम हो जाती है, जिससे उपज पर सकारात्मक प्रभाव पड़ेगा। पिछले 5 दिनों का तापमान विवरण