दोपहर में गर्मी का अहसास...​​​​​20 डिग्री पहुंचा पारा:बिलासपुर में आसमान से बादल छंटने लगे बादल, 4-5 दिनों तक क कंपागी ठंड

छत्तीसगढ़ के बिलासपुर जिले में पश्चिमी विक्षोभ का प्रभाव बिलासपुर में अब कम होने लगा है। आज से आसमान से बादल छंटने लगे हैं। इसके बाद अगले चार से पांच दिनों तक ठंड कंपाएगी। वहीं रविवार की तुलना में न्यूनतम तापमान 3 डिग्री अधिक यानी 20 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। इसके चलते ठंड के इस सीजन में दोपहर में गर्मी का अहसास होने लगा है। वहीं, रात में भी ठंड गायब हो गई है। हालांकि, अब मौसम साफ होने पर एक बार फिर से तापमान में गिरावट दर्ज होने की संभावना है, जिससे ठंड का असर दिखाई देगा। दो डिग्री से ज्यादा लुढ़क गया तापमान शहर के साथ ही जिले में मौसम में उतार चढ़ाव का क्रम जारी है। शनिवार की तुलना में रविवार को न्यूनतम तापमान सामान्य से साढ़े तीन डिग्री ज्यादा रिकॉर्ड हुआ, लेकिन दिन का तापमान 24 घंटे में ही दो डिग्री से ज्यादा लुढ़क गया। इसके असर से रविवार को दिन के समय ठंड महसूस होती रही। लोग गर्म कपड़ों में नजर आए। इसके उलट सोमवार को तापमान में फिर उछाल आया। अधिकतम तापमान 29 डिग्री दर्ज किया गया। जबकि, न्यूनतम तापमान 20 डिग्री रहा। इसलिए सोमवार को दोपहर में गर्मी का अहसास हुआ। हालांकि, रात में भी ठंड गायब रही। तापमान में आएगी गिरावट, दिखेगा ठंड का असर मौसम विशेषज्ञ अब्दुल सिराज खान का कहना है कि न्यूनतम तापमान में गिरावट का दौर शुरू होगा। न्यूनतम तापमान गिरने के कारण अच्छी ठंड महसूस होगी। पश्चिमी विक्षोभ 70 डिग्री पूर्व और 30 डिग्री उत्तर में 3.1 किमी से 45 किमी ऊंचाई तक ऊपरी हवा के चक्रवात में 5.8 किमी ऊंचाई पर द्रोणिका के रूप में स्थित है। बंगाल की खाड़ी से नमी आने की संभावना है।