नगर निगम में राजस्व वसूली को लेकर कार्रवाई:20% से कम वसूली वाले 11 कर्मचारियों को नोटिस, 7 दिन में सुधार नहीं तो रुकेगा वेतन

नगर निगम में राजस्व वसूली बढ़ाने के लिए प्रशासन ने सख्त रुख अपनाया है। निगमायुक्त प्रीति यादव के निर्देश पर अपर आयुक्त राजस्व अंजू सिंह ने वार्डवार वसूली अभियान की समीक्षा की। समीक्षा में पाया गया कि 11 सहायक राजस्व निरीक्षकों और कर संग्रहिताओं के क्षेत्रों में वसूली का प्रतिशत 20% से भी कम है। इन सभी को नोटिस जारी किया गया है। इनमें जोन-6 के वार्ड-26 के एस. कौन्डया, जोन-8 के वार्ड-36 के राजेंद्र सोनी, संभाग-8 के वार्ड-58 के रामेश्वर दुबे शामिल हैं। इसके अलावा जोन-11 के वार्ड-79 के राम नारायण चौधरी, जोन-12 के वार्ड-53 के राज कुमार चौधरी, जोन-14 के वार्ड-38 के राम प्रकाश सोनी और वार्ड-39 के विजय विश्वकर्मा को भी नोटिस दिया गया है। जोन-14 के वार्ड-40 के संदीप साहू, जोन-16 के वार्ड-49 के शत्रुन्यजय, वार्ड-50 के नितिन साहू और वार्ड-59 के कृष्ण प्रताप सिंह भी नोटिस पाने वालों में शामिल हैं। सभी को 7 दिन के भीतर वसूली का प्रतिशत बढ़ाने के निर्देश दिए गए हैं। यदि इस अवधि में सुधार नहीं होता है, तो इन सभी का वेतन रोक दिया जाएगा।