नवमी पर महिलाओं ने की आंवले के पेड़ की पूजा:भगवान विष्णु से की समृद्धि और खुशहाली की कामना

रविवार को आंवला नवमीं पर रायसेन में महिलाओं ने आंवले वृक्ष की पूजा-अर्चना पूरे विधि-विधान और भक्ति भाव से की। आंवला नवमीं के उपलक्ष्य में मिश्र तालाब किनारे, गंज बाजार हनुमान मंदिर के पास, दशहरे मैदान वृद्ध आश्रम परिसर, अर्जुन नगर माता मंदिर में आंवले के वृक्ष की पूजन-हवन आरती के लिए महिलाओं की भीड़ लगी रहीं। पूजा के बाद महिलाओं ने व्यंजनों, ऋतु फल और मिठाई का भोग लगाया। सूत का धागा आंवले के पेड़ से लपेटकर परिक्रमा लगाईं। परिवार की सुख-शांति, खुशहाली और समृद्धि की कामना भगवान सत्यनारायण से की। महिलाओं ने एक-दूसरे को सुहाग सामग्री वितरित की। पंडित दुर्गा प्रसाद शर्मा ने बताया कि कार्तिक माह की नवमी पर आंवले के पेड़ के पूजन का बड़ा महत्व होता है। पौराणिक मान्यताओं के अनुसार, इस दिन आंवले के पेड़ की पूजा की जाती हैं। साथ ही भगवान विष्णु का भी पूजन किया जाता है। कहते हैं जो महिलाएं इस दिन आंवले के पेड़ की पूजन कर विष्णु भगवान को पकवानों का भोग लगाती हैं। पेड़ के नीचे भोजन प्रसाद स्वरूप ग्रहण करती हैं, उनके जीवन में समृद्धि और खुशहाली आती हैं। देखें तस्वीरें...