बालाघाट: भाजपा संविधान और बाबा साहब का नहीं करती सम्मान:विधायक अनुभा मुंजारे ने शाह पर साधा निशाना; 27 को निकलेगी जय बापू-जय भीम यात्रा

बालाघाट में कांग्रेस की एक महत्वपूर्ण बैठक में प्रदेश कांग्रेस महासचिव और विधायक अनुभा मुंजारे ने भाजपा पर गंभीर आरोप लगाए। उन्होंने कहा कि भाजपा न तो संविधान का सम्मान करती है और न ही बाबा साहब आंबेडकर का। मुंजारे ने केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह की ओर से संसद में बाबा साहब आंबेडकर पर की गई टिप्पणी का जिक्र करते हुए कहा कि यह भाजपा की मानसिकता को दर्शाता है। उन्होंने आरोप लगाया कि भाजपा शासित राज्यों में संविधान पर लगातार हमले हो रहे हैं। विशेष रूप से लोकसभा चुनाव के दौरान '400 पार' के नारे के साथ संविधान में बदलाव की बात को उन्होंने चिंताजनक बताया। कांग्रेस की ओर से चलाए जा रहे 'जय बापू, जय भीम, जय संविधान' अभियान का समापन 27 जनवरी को बाबा साहब की जन्मस्थली महू में किया जाएगा। इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य राष्ट्रपिता महात्मा गांधी, संविधान निर्माता डॉ. आंबेडकर और भारतीय संविधान के प्रति सम्मान जगाना है। कांग्रेस का मानना है कि संविधान किसी भी देश का आईना होता है, इसलिए इसे जन-जन तक पहुंचाना और लोगों में इसके प्रति आस्था जगाना आवश्यक है। समापन कार्यक्रम में कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष सहित पार्टी के वरिष्ठ नेता और देशभर से हजारों लोगों के शामिल होने की उम्मीद है। इस अवसर पर जनता को संविधान में विश्वास बनाए रखने का संदेश दिया जाएगा।