बालाघाट में पुलिस बनकर बुजुर्ग महिला को ठगा VIDEO:कटंगी के जैन मंदिर के सामने सोने के गहने लेकर लोहे के कड़े थमाए

कटंगी में एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है। जैन समाज की 53 वर्षीय महिला से खुद को पुलिसकर्मी बताकर ठगों ने सोने के गहने ले लिए। घटना 7 मार्च की सुबह 9:30 बजे की है। रेखा जैन रोज की तरह जैन मंदिर जा रही थीं। रास्ते में दो युवक मिले। उन्होंने कहा कि एक पद्मावती नाम की महिला की हत्या हुई है। उसके सारे गहने चोरी हो गए हैं। दो दिन तक गहने न पहनने की सलाह दी। ऐसे दिया लूट को अंजाम मंदिर के सामने फिर वे दोनों युवक आए। एक तीसरा युवक भी था। उसने अपनी अंगूठी और सोने की चेन उन्हें दी। इससे रेखा जैन को विश्वास हो गया। उन्होंने भी अपनी चार अंगूठियां और दो कड़े दे दिए। आरोपियों ने गहने एक कागज में लपेटकर रेखा की पूजा की थैली में रख दिए। पूजा के बाद जब रेखा ने थैली से कागज निकाला तो उसमें सिर्फ लोहे के कड़े थे। सोने के गहने गायब थे। आसपास की दुकानों के सीसीटीवी में पूरी घटना कैद हो गई है। माना जा रहा है कि तीसरा युवक भी उन्हीं का साथी था। विश्वास जीतने के लिए उसने अपने गहने दिए थे। पीड़िता ने कटंगी थाने में शिकायत दर्ज कराई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। फिलहाल पुलिस ने शिकायत लेकर जांच शुरू कर दी है और सीसीटीवी के आधार पर, लुटेरों की तलाश कर रही है। फुटेज से तलाश जारी एसडीओपी माणिकमणी कुमावत ने बताया कि दो लड़कों के अपने आप को पुलिस बताकर एक महिला से लूट की घटना को अंजाम दिया गया है। इस तरह की मिली शिकायत के बाद पुलिस सीसीटीवी कैमरे में मिले फुटेज के आधार पर युवकों को तलाश कर रही है। जल्द ही आरोपियों को पकड़ लिया जाएगा।