बुरहानपुर शहर का जीआईएस सर्वे होगा:ड्रोन से संपत्ति की वास्तविक स्थिति पता करेगी नपा; टेस्टिंग कर देखी स्थिति

शहर का जियोग्राफिक इन्फॉर्मेशन सिस्टम सर्वे शुरू होने जा रहा है। नगर के वार्ड नंबर एक से इस सर्वे की शुरुआत होगी। ड्रोन से सर्वे कर संपत्ति की वास्तविक स्थिति की जानकारी एकत्रित की जाएगी। इसकी टेस्टिंग मंगलवार शाम महापौर माधुरी पटेल, नगर निगम आयुक्त संदीप श्रीवास्तव और अफसर, जनप्रतिनिधियों की मौजूदगी में गुरू सिख कॉलोनी में हुई। जानिए क्या होगा - नगर के वार्ड नंबर एक से संपत्ति का सर्वे ड्रोन के माध्यम से कराया जाएगा। इस सर्वे के दायरे में नगर के व्यवसायिक प्रतिष्ठान, सरकारी कार्यालय, पार्क, मैदान, स्कूल आदि आएंगे। - सर्वे से नगर निगम को हाउस टैक्स वसूलने में आसानी होगी। नगर निगम आयुक्त संदीप श्रीवास्तव के अनुसार अभी नगर को कम टैक्स मिल रहा है। सर्वे से संपत्ति की वास्तविक स्थिति का पता चलेगा। निगम खुद टैक्स का आकलन करेगा। इससे निगम की आय बढ़ेगी। - कम क्षेत्र दिखाकर टैक्स चुराने वाले भवन मालिकों पर पेनाल्टी लग सकती है। 2010 से 2024 तक जितना एरिया कम दिखाया गया है उसकी पेनाल्टी भी नगर निगम वसूल करेगा। - सर्वे का काम भारत सरकार शहरी विकास निदेशालय ने इंप्रोल कंपनी को दिया है। 3 दिन तक टीम अलग अलग क्षेत्रों में सर्वे करेगी। - नगर निगम क्षेत्र में आने वाली सभी संपत्तियों की जियो टैगिंग की जा रही है। जनवरी से चालू हो रहे इस सर्वे के माध्यम से शहरी क्षेत्र के आवासों की संख्या, संपत्ति किसके नाम दर्ज है और क्षेत्रफल की जानकारी जुटाई जा रही है। - नगर निगम के नगरीय निकाय क्षेत्र तथा सभी 48 वार्डों में ड्रोन के माध्यम से सर्वे होना है। इसकी शुरुआत वार्ड नंबर एक से होगी। बुरहानपुर नगर निगम के वार्डों से बकाया कर अभी विधिवत रूप से हाउस टैक्स जमा नहीं हो रहा है। सर्वे के बाद नगर निगम के नगर सेवा पोर्टल में ऑनलाइन हाउस टैक्स जमा होगा। यह रहे मौजूद सर्वे की टेस्टिंग के दौरान मंगलवार शाम को महापौर माधुरी पटेल, पूर्व महापौर अतुल पटेल, निगम आयुक्त संदीप श्रीवास्तव, एमआईसी चेयरमैन संध्या शिवहरे, धनराज महाजन, संभाजी सगरे, भरत इंगले, महेंद्र इंगले, नितेश रोशन दलाल, एजाज अशरफी, कार्यपालन यंत्री प्रेम कुमार साहू, सहायक आयुक्त ज्योति सुनारिया, सहायक आयुक्त स्वर्णिका वर्मा, कार्यालय अधीक्षक संदीप तिवारी, सहायक यंत्री अशोक पाटिल, शशिकांत पवित्रे मौजूद थे।