बैतूल में नकबजनी का आरोपी गिरफ्तार:फैजू से 11 हजार रुपए बरामद; दो मकानों से की थी चोरी

बैतूल पुलिस ने नकबजनी के मामले में फरार चल रहे आखिरी आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। फैजू उर्फ शाहिद शाह (19) से पुलिस ने 11 हजार रुपए बरामद किए हैं। इस मामले में दो अलग-अलग घटनाएं हुई थीं। पहली घटना 3 जनवरी को करुणा देशमुख के घर में हुई। रात 1 से 5 बजे के बीच चोरों ने उनके सूने मकान से 6 हजार रुपए नकद, सोने की अंगूठी और मोबाइल फोन चुराए। दूसरी वारदात 27 फरवरी की रात को मंगल मूर्ति कनाठे के घर हुई। चोरों ने उनके सूने मकान से सोने-चांदी के जेवर और 13 हजार रुपए नकद चुरा लिए। एसपी निश्चल झारिया के निर्देश पर पुलिस ने पहले दो आरोपियों को पकड़ा। इनमें आदिल उर्फ अद्दू (20) और एक नाबालिग शामिल थे। 7 मार्च को पुलिस ने तीसरे आरोपी फैजू को भी गिरफ्तार कर लिया। इस कार्रवाई में थाना प्रभारी रविकांत डेहरिया, उप निरीक्षक पंचम सिंह उईके, सहायक उप निरीक्षक सुरेश कुमार चौधरी और आरक्षक नितिन चौहान व शिवकुमार की अहम भूमिका रही। यह कार्रवाई अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक कमला जोशी और एसडीओपी शालिनी परस्ते के मार्गदर्शन में की गई।

Mar 7, 2025 - 19:17
 0  10