बैतूल में सीजन की सबसे सर्द रात:साढ़े 5 डिग्री गिरा न्यूनतम पारा; अब दिन के तापमान में सुधार का अनुमान

बैतूल में मंगलवार रात इस सीजन की सबसे सर्द रात रही। कल पारा साढ़े पांच डिग्री गिरकर 6.7 सेल्सियस पर पहुंच गया। सोमवार जहां दिन के तापमान में भी गिरावट दर्ज की गई थी। वैसे ही रात का पारा भी मंगलवार रात में 12.2 से गिरकर 6.7 डिग्री पर पहुंच गया। जिले में मंगलवार का दिन सीजन का दूसरा कोल्ड डे रहा था। दो दिन बाद बादल छंटने पर दिन का तापमान 23 डिग्री पर आ गया था। आज बुधवार भी इसके 23 डिग्री रहने का अनुमान है। जबकि गुरुवार से इसमें बढ़त की संभावना जताई जा रही है। एक दिन पहले यानी सोमवार यहां तापमान 27.5 डिग्री था। एक दिन में तापमान में 4.5 डिग्री की गिरावट दर्ज की गई। हालांकि रात का तापमान 12.2 डिग्री रहा था। लेकिन बीती रात इसमें साढ़े पांच डिग्री की बड़ी गिरावट दर्ज की गई। यह अचानक 6.7 पर पहुंच गया।इससे रात में तेज ठिठुरन बढ़ गई। इससे पहले 13 दिसंबर 2024 को दिन का तापमान 22.5 डिग्री पर पहुंच गया था। जो इस सीजन का सबसे ठंडा दिन रहा था। इसके बाद 2 जनवरी को 24 डिग्री तापमान रहा था, लेकिन मंगलवार को दिन का तापमान 23 डिग्री पर आ गया, जो सीजन का दूसरा सबसे ठंडा दिन रहा। मौसम वैज्ञानिक के अनुसार उत्तर भारत में चल रही बर्फीली हवाओं के चलते तापमान में गिरावट आ रही है।