मंदसौर के भानपुरा में अफीम तस्करी का खुलासा:राजस्थान के दो तस्कर 2 किलो अफीम के साथ गिरफ्तार; कार जब्त

मन्दसौर जिले के भानपुरा में गुरुवार रात पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर दो तस्करों को 2 किलोग्राम अफीम के साथ गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपियों में कोटा, राजस्थान निवासी 29 वर्षीय हंसराज सुतार और चित्तौड़गढ़, राजस्थान के 27 वर्षीय शंकरलाल सुतार शामिल हैं। दोनों आरोपी सफेद रंग की फोर्ड इको स्पोर्ट्स कार से गांधीसागर से भानपुरा बायपास होते हुए राजस्थान की तरफ जा रहे थे। TI आरसी दांगी ने बताया कि एसपी अभिषेक आनंद के निर्देश पर चलाए जा रहे अभियान के तहत यह कार्रवाई की गई है। एनडीपीएस एक्ट में केस, आज कोर्ट में पेशी आरोपियों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट की धारा 8/18 के तहत मामला दर्ज किया है। जब्त अफीम के सोर्स और इसकी खपत की जानकारी के लिए आरोपियों से पूछताछ जारी है, दोनों आरोपियों को शुक्रवार दोपहर को कोर्ट में पेश किया जाएगा।