भोपाल मंडल के 9 स्टेशनों को मिला ISO 14001 प्रमाण-पत्र:स्वच्छ प्लेटफॉर्म, साफ पेयजल और स्वच्छ शौचालय की सुविधा मिलेगी

पश्चिम मध्य रेलवे के भोपाल मंडल ने बड़ी उपलब्धि हासिल की है। यहां के 9 प्रमुख रेलवे स्टेशनों को ISO 14001:2015 पर्यावरण प्रबंधन प्रणाली का प्रमाण-पत्र मिला है। इसमें प्रदेश का सबसे बड़ा रेलवे स्टेशन इटारसी भी शामिल है। भोपाल, बीना, इटारसी, गंजबासौदा, गुना, नर्मदापुरम, सांची, शिवपुरी और विदिशा स्टेशन को यह सम्मान मिला है। मंडल रेल प्रबंधक देवाशीष त्रिपाठी के नेतृत्व में यह उपलब्धि हासिल की गई है। ISO 14001 एक अंतरराष्ट्रीय मान्यता प्राप्त प्रणाली है। यह स्टेशनों को स्वच्छता, जल संरक्षण और ऊर्जा दक्षता के लिए दिशा-निर्देश देती है। इससे स्टेशनों पर पर्यावरण की गुणवत्ता में सुधार होता है। इन स्टेशनों पर साफ-सफाई के उच्च मानक अपनाए गए हैं। कचरे का वैज्ञानिक तरीके से निपटान किया जाता है। ऊर्जा बचत के लिए आधुनिक उपकरणों का इस्तेमाल हो रहा है। सौर ऊर्जा जैसे नवीकरणीय स्रोतों को बढ़ावा दिया जा रहा है। वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक सौरभ कटारिया के अनुसार, यह प्रमाणन यात्रियों की जरूरतों को ध्यान में रखकर लिया गया है। इससे यात्रियों को स्वच्छ प्लेटफॉर्म, सुरक्षित पेयजल और साफ शौचालय की सुविधा मिलेगी। वायु की गुणवत्ता भी बेहतर होगी। इन सब से यात्रियों का सफर सुखद और आरामदायक बनेगा।

Mar 15, 2025 - 10:08
 0  3