वाहन ने पैदल जा रहे शख्स को मारी टक्कर, मौत:नीमच के मनासा-रामपुरा मार्ग पर हुआ हादसा

नीमच जिले के मनासा-रामपुरा मार्ग पर हाड़ी पिपलिया के एक अज्ञात वाहन ने पैदल जा रहे शख्स को टक्कर मार दी। हादसे में शख्स की मौके पर ही मौत हो गई। घटना शुक्रवार शाम 7 बजे की है। राहगीरों ने तुरंत डायल 100 और 108 एम्बुलेंस को सूचना दी। पुलिस ने घायल व्यक्ति को मनासा के शासकीय अस्पताल पहुंचाया। डॉक्टरों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया। सोशल मीडिया से मृतक की हुई पहचान शुरुआत में मृतक की पहचान नहीं हो पाई। सोशल मीडिया पर फोटो जारी करने के बाद मृतक की पहचान अरनिया खेड़ा निवासी राजू पिता नंदलाल भील के रूप में हुई। शनिवार सुबह मनासा शासकीय अस्पताल में परिजनों की मौजूदगी में शव का पोस्टमॉर्टम किया गया। इसके बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।