पुरानी-रंजिश में 12 लोगों ने मिलकर बाइक सवार को पीटा:घायल को गंभीर हालत में रीवा रेफर किया; तीन के खिलाफ केस

सीधी जिले में बाइक से घर लौट रहे युवक पर पुरानी रंजिश के चलते करीब 12 लोगों ने जानलेवा हमला कर दिया। गंभीर हालत में घायल को जिला अस्पताल लाया गया। जहां डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार के बाद रीवा संजय गांधी अस्पताल के लिए रेफर किया है। घटना जमोड़ी थानाक्षेत्र में शुक्रवार रात करीब 8 बजे भेलकी गांव में हुई। पुलिस ने तीन लोगों समेत अन्य अज्ञात आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज किया है। शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए गांव में पुलिस को तैनात किया गया। पुरानी रंजिश के चलते हुआ था हमला दरअसल, आकाश यादव के बड़े भाई गुड्डू यादव निवासी भेलकी गांव का बबलू कोल, अमित कोल और रामजी लाल कोल से पुराना विवाद चल रहा था। इसी रंजिश के चलते कल रात करीब 8 बजे जब आकाश भेलकी चौराहे से बाइक पर सवार होकर घर वापस जा रहा था। इसी दौरान करीब 12 लोगों ने उस पर हमला बोल दिया। हादसे में आकाश को गंभीर चोट आई। स्थानीय लोगों की मदद से तत्काल उसे जिला अस्पताल पहुंचाया गया। हालांकि गंभीर हालत देखते हुए डॉक्टरों ने उसे संजय गांधी अस्पताल रेफर कर दिया। घटना की जानकारी परिजनों 14 मार्च की रात करीब 12 बजे मिली। तीन लोग नामजद जमोड़ी थाना पुलिस ने बबलू कोल, अमित कोल, रामजी लाल कोल समेत अन्य हमलावरों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। गांव में तनाव को देखते हुए अतिरिक्त पुलिस बल तैनात किया गया है। पुलिस ने दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई का भरोसा दिया है।