पत्नी से विवाद के बाद युवक ने लगाई फांसी:शराब पीने का आदी था, नशे में आए दिन करता था विवाद

भोपाल के भीम नगर में रहने वाले युवक ने शुक्रवार देर रात फांसी लगाकर जान दे दी। परिजनों ने पुलिस को शराब के नशे में पत्नी से विवाद के बाद खुदकुशी करने की बात बताई है। मृतक शराब के नशे में आए दिन पत्नी से विवाद करता था। मामले में मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी गई है। राजू रजक पिता किशन रजक (38) भीम नगर सब्जी मंडी का रहने वाला था। वह मजदूरी का काम करता था। शराब पीने का आदी था। परिवार में एक बेटी प्रियांशी और 11 साल का बेटा यश है। पत्नी नैनी भी घरों में काम करती हैं। शुक्रवार रात राजू शराब पीकर घर लौटा था। नशे में पत्नी से विवाद हुआ। इसके बाद अपने कमरे में चले गए। देर रात पत्नी ने शव फंदे पर लटका देखा। पड़ोसियों की मदद से बॉडी को फंदे से उतारा। इसके बाद पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस का कहना है कि घटना स्थल से कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है। परिजनों के डिटेल बयानों के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।