मंत्री विजय शाह को जान से मारने की धमकी:पूर्व कांग्रेस नेता ने सोशल मीडिया पर लिखा- "तीन दिन में मर्डर हो जाएगा..."

मध्यप्रदेश के जनजातीय कार्य मंत्री विजय शाह को सोशल मीडिया पर जान से मारने की धमकी मिली है। आरोपी पूर्व कांग्रेस नेता मुकेश दरबार की तलाश में पुलिस ने खंडवा के रजूर गांव को छावनी में तब्दील कर दिया। सूत्रों के मुताबिक, खंडवा पुलिस ने मुकेश दरबार को हिरासत में ले लिया है। बता दें कि पूर्व कांग्रेस नेता मुकेश दरबार ने सोशल मीडिया पर मंत्री को धमकी भरी पोस्ट डाली थी। लिखा था- "हरसूद विधायक तेरी मौत तय है। तीन दिन में तेरा मर्डर हो जाएगा। बच सके तो बच ले।" जब मंत्री के समर्थकों ने दरबार से पोस्ट डिलीट करने को कहा तो उसने जवाब दिया कि "मुझ पर कई केस लाद दिए गए हैं, मैं परेशान हूं। अब मंत्री को गोली मार दूंगा, चाहे वह कितनी भी सिक्योरिटी लगा ले।" हरसूद में बढ़ी हलचल, समर्थकों का जमावड़ा
धमकी के बाद मंत्री विजय शाह के जोगीबेड़ा स्थित वेयरहाउस पर हजारों समर्थक जुट गए। हालात को देखते हुए कलेक्टर ऋषव गुप्ता, एसपी मनोज कुमार राय और एडिशनल एसपी राजेश रघुवंशी भी मौके पर पहुंचे। प्रशासन पूरी स्थिति पर नजर बनाए हुए है। रजूर गांव में पुलिस तैनात, आरोपी गिरफ्तार
हरसूद पुलिस ने धमकी देने वाले मुकेश दरबार के खिलाफ केस दर्ज कर लिया। पुलिस ने उसके गांव रजूर में फोर्स तैनात कर दी और पूरे इलाके को छावनी में बदल दिया। सूत्रों के मुताबिक, खंडवा पुलिस ने उसे हिरासत में ले लिया है। मामले की गंभीरता को देखते हुए प्रशासन सतर्क है। कलेक्टर-एसपी ने शुक्रवार को मंत्री विजय शाह के निवास पर पहुंचकर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया। पुलिस का कहना है कि मामले की जांच जारी है और आरोपी के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।