महाशिवरात्रि पर सतना के मंदिरों में उमड़े श्रद्धालु:गैवीनाथ धाम में अब तक 40 हजार भक्तों ने किया जलाभिषेक

सतना में महाशिवरात्रि के पावन अवसर पर शिवालयों में भक्तों की भारी भीड़ उमड़ रही है। बिरसिंहपुर स्थित गैवीनाथ धाम में सुबह 5 बजे बाबा की मंगल आरती और विशेष पूजा के साथ दिन की शुरुआत हुई। गैवीनाथ धाम में खंडित शिवलिंग की पूजा की जाती है। यह उज्जैन महाकाल का दूसरा उपलिंग माना जाता है। मान्यता है कि यहां पूजा करने से हर मनोकामना पूरी होती है। मंदिर प्रबंधन के अनुसार सुबह साढ़े 9 बजे तक करीब 40 हजार भक्त जलाभिषेक कर चुके थे। पिछले वर्ष महाशिवरात्रि पर लगभग 2 लाख श्रद्धालुओं ने दर्शन किए थे। इस बार भी उतनी ही संख्या में भक्तों के आने की संभावना है। शहर के जगतदेव तालाब स्थित 150 साल पुराने शिव मंदिर में भी सुबह से भक्तों का तांता लगा है। यहां विशेषकर महिलाएं बड़ी संख्या में पहुंच रही हैं। पशुपतिनाथ और पन्नीलाल चौक शिव मंदिर समेत अन्य शिवालयों में भी भक्तों की भारी भीड़ देखी जा रही है। दोपहर बाद विभिन्न स्थानों पर भंडारे का आयोजन किया गया है।