खंडवा में निकलेगी भोले की बारात:अशोक पालीवाल बोले- समाज, संगठन की इच्छा; निरस्त करने का किया था ऐलान

खंडवा में महाशिवरात्रि पर निकलने वाली भोले की बारात को लेकर असमंजस की स्थिति क्लियर हो गई है। महादेवगढ़ संगठन ने बारात को निरस्त करने का फैसला पलट दिया है। मंदिर संरक्षक अशोक पालीवाल ने कहा कि भोले की बारात शाम 4 बजे से निकलेगी। बारात को लेकर प्रतिवर्ष जैसा ही माहौल रहेगा। आगरा, दिल्ली से आने वाली झांकियां नहीं आएगी। भोले की बारात तय समय शाम 4 बजे दादाजी धाम मंदिर से निकलेगी। जो गणेश गोशाला, अंजनी टॉकिज, शनि मंदिर होते हुए जय अंबे चौक से महादेवगढ़ मंदिर पहुंचती है। अशोक पालीवाल का कहना है कि, उसी हर्षोल्लास के साथ भोले की बारात निकालेंगे। प्रशासन की तानाशाही के विरोध में निरस्त करने का ऐलान किया था। हालांकि, सर्व हिंदू समाज ने कहा कि बारात निकलकर रहेगी। इधर, एक दिन पहले मंगलवार दोपहर को प्रेसवार्ता का महादेवगढ़ संगठन ने कहा था कि वे बारात ना निकालते हुए मंदिर में प्रायश्चित यज्ञ करेंगे। अब इस यज्ञ कार्यक्रम को निरस्त किया गया है। रहा सवाल प्रशासन से परमिशन का तो महादेवगढ़ वालों ने प्रशासन को सिर्फ मौखिक सूचना दी कि हम लोग बारात कैंसिल कर रहे है। लिखित में ना मिलने की वजह से प्रशासन ने परमिशन कैंसिल नहीं की। सांसद के भतीजे ने वीडियो जारी किया, अब चुप्पी साधी महादेवगढ़ संगठन द्वारा भोले की बारात रद्द किए जाने के फैसले के बाद बुरहानपुर निवासी गजेंद्र उर्फ गज्जू पाटिल (सांसद ज्ञानेश्वर पाटिल के भतीजे) ने सोशल मीडिया पर वीडियो जारी किया था। वीडियो में कहा कि हल्दी लग चुकी है, मेहंदी लग चुकी है तो बारात भी निकलेगी। किसी का बाप भी इस बारात को रोक नहीं सकता। इस बयान के बाद गज्जु पाटिल ने चुप्पी साध ली है।